हिम चक्र

छोटी-छोटी बच्चियों को कामसूत्र का प्रैक्टिकल करा रहा था प्राइमरी टीचर; कहता-मैंने अपना दिखाया-तुम भी अपनी दिखाओ

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में बीते दिन पुलिस ने एक प्राइमरी टीचर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह महर्षि वात्सायन बनकर छोटी-छोटी बच्चियों को कामसूत्र का प्रैक्टिकल करा रहा था। अपना निजी अंग दिखाकर लड़कियों को कहता था, ‘मैंने अपना दिखाया, अब तुम भी अपनी दिखाओ’। मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही बच्चियों के अभिभावकाें में स्कूल प्रशासन और इस टीचर के खिलाफ गहरा असंतोष है। उनकी मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

वाकया जिले के लड़बडोल इलाके में पड़ते एक प्राइमरी स्कूल का है। इस बारे में जानकारी देते हुए जोगिंदर नगर थाने के अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पुलिस को एक टीचर के खिलाफ बाल यौन शोषण की शिकायत मिली तो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में सामने आई 4 लड़कियों में से दो दूसरी कक्षा की तो दो छठी कक्षा की छात्राएं हैं। इन छात्राओं ने आरोप लगाया है कि टीचर उन्हें अपना गुप्तांग दिखाकर उनसे भी ऐसा ही करने को कहता था। बच्चियों ने तंग आकर इस संबंध में अपने घर वालों को बताया तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

महिला समिति ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम ने चारों पीड़िताओं से मुलाकात की। अदालत में पेश किए जाने पर आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे छात्राओं की काउंसलिंग करवाएंगे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे। इसी के साथ इस मामले में अखिल भारतीय जनबाड़ी महिला समिति की जोगिंदर नगर इकाई भी पीड़िताओं के पक्ष में आन खड़ी हुई है। समिति ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि राज्य में इस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklink