हिम चक्र

ऐतिहासिक चौहान मैदान में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

78वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को देशभर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। राज्य के चम्बा में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक चौहान मैदान में किया गया। यहां प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। शिक्षा मंत्री ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए हिमाचल प्रदेश के अनेक वीर जवानों ने भी अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।

समारोह में उपस्थित होने के बाद मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 11 बजे सबसे पहले ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक चुराह विधान सभा क्षेत्र एसके भारद्वाज, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी, एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, पूर्व सैन्य अधिकारी गण, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने क्षेत्र के प्रतिभावन कर्मचारियों, समाजसेवियों और विद्यार्थियों आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि लगभग 200 साल के स्वतंत्रता आंदोलन में अनेक संघर्षों और अनगिनत बलिदानों के फल स्वरूप 15 अगस्त 1947 को भारत देश गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ। इस आंदोलन और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए हिमाचल प्रदेश के अनेक वीर जवानों ने भी अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। प्रदेश को निरंतर उन्नति के शिखर की तरफ अग्रसर रखना ही हम सबकी तरफ से उन वीर सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

हिमाचल प्रदेश के विकास पर बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश आज दूसरे पहाड़ी राज्यों के लिए विकास का एक आदर्श बनकर उभरा है। हिमाचल सरकार ने संकल्प लिया है कि प्रदेश आने वाले 10 साल में देश के सबसे अमीर राज्यों की सूची में शामिल हो। अपने 18 माह के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने संतुलित विकास और गरीब कल्याण को विशेष महत्व दिया है। प्रदेश के पिछड़े व दुर्गम क्षेत्रों में विकास को नई गति प्रदान की है। सत्ता में आने के बाद चुनावों से पहले जनता को दी गई गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।

जिला चंबा के विकास का जिक्र करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते 18 माह में जिले में अनेक नए विकास कार्य शुरू किए हैं। हाल ही में मिंजर मेले के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने वर्चुअल तौर पर जिले के 120 करोड रुपए की लागत के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में मैडिकल कॉलेज चंबा के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 165 करोड़ रुपए की राशि जारी की है, जिसके परिणामस्वरूप आने वाले 1 वर्ष के भीतर यह संस्थान पूरी तरह तैयार हो जाएगा। गत वित वर्ष के दौरान जिले के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से एक करोड़ 15 लाख 41 हजार रुपए की राशि वितरित की गई है। आठवीं कक्षा तक के बच्चों को नि:शुल्क वर्दी के लिए 5 करोड़ 80 लाख 78 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। यही नहीं गत 2 वर्षों में स्कूली बच्चों को 1 लाख 22 हजार 600 पाठ्यपुस्तकें नि:शुल्क वितरित की गई है। जिले में सीएसआर के माध्यम से 69 स्कूलों के कमरों के निर्माण पर लगभग 12 करोड़ पर खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने पर विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

बारिश ने डाला समारोह में खलल

समारोह के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किए गए थे। वर्षा के कारण केवल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा कि छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रस्तुत किया गया तथा अन्य सभी कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। समारोह में शिक्षा मंत्री ने परेड कमांडर और परेड का हिस्सा रही विभिन्न टुकड़ियों के प्लाटून कमांडर्स को सम्मानित किया।

चुवाड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र में भी मनाया आजादी दिवस, महिलाओं और बच्चों के पोषण के बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजना कुमारी ने दी जानकारी

उधर, चुवाड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र में भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम के  साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजना कुमारी उर्फ डिम्पल ने लोगों को सरकार और अपने विभाग की तरफ से चलाई गई स्कीमों के बारे में जानकारी दी। डिम्पल ने बताया कि उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं और बच्चों को पोषण अभियान के बारे में विशेष तौर पर जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और छोटे शिशुओं की देखभाल को लेकर क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के निर्माण में धात्री माताओं का योगदान अतुलनीय होता है, ऐसे में उनकी भावनाओं का ख्याल भी रखा जाना उतना ही जरूरी है, जितना कि परिवार के दूसरे सदस्यों का हम रखते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkbetsat
betsat
betsat
holiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
kavbet
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren bahis siteleri
casino siteleri
deneme bonusu veren siteler
grandpashabet giriş
bonus veren siteler
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
https://matadorbetgirisi.com/
deneme bonusu veren siteler
casibom
casibom giriş
casibom
casibom giriş
gamdom giriş
https://wpnulleds.tumblr.com/
indian sex
betcio
betturkey
gamdom
fethiye escort
fethiye escort
fethiye escort
fethiye escort
fethiye escort
alanya escort
fethiye escort
fethiye escort
fethiye escort
medyum
medyum
medyum
medyum
medyum
medyum
izmir medyum
medyum
medyum
medyum
medyum
jojobetdeneme bonusu veren sitelerfethiye escortfethiye escortfethiye escortfethiye escortfethiye escortmarsbahismarsbahismarsbahiscasibomjojobet güncel girişcasibomcasibom girişfixbet girişfixbetfixbet 2025 güncel girişmarsbahismarsbahismarsbahisjojobetjojobetjojobet
Mapseskişehir web sitesiseo fiyatlarıMetafizikMedyumAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika Eşya alanlarAntika Eşya alanlarantikaİzmir Medyumweb sitesi yapımıAntika mobilya alanlarAntika mobilya alanlardijital danışmanlıkmarsbahismarsbahis giriş twittermarsbahis girişmarsbahisantika alımıgoogle ads çalışmasımarsbahismarsbahismarsbahismarsbahismarsbahisEskişehir Web Tasarımtoroslar evden eve nakliyatmarsbetmarsbahismarsbetmarsbetmarsbahis girişmarsbahis giriş