कृषि चक्रभरत चक्रराजनीतिवायरल न्यूज

Video: बस ड्राइवर ने नहीं रोकी Bus तो ऐसे दौड़ी औरतें; पता चलते ही CM केजरीवाल ने दिया सस्पैंड करने का ऑर्डर

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में एक बस चालक को ड्यूटी से लापरवाही करना भारी पड़ गया। पता चला है कि रोड पर कुछ महिलाएं खड़ी थी और चालक ने एक सवारी को उतारने के बाद इन महिलाओं को बिठाने के लिए बस नहीं रोकी। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह महिलाएं बस के पीछे दौड़ रही हैं और बस निकल जाती है। इस वीडियो के सामने आने बाद अरविंद केजरीवाल के आदेश पर बस चालक को सस्पैंड कर दिया गया है।केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, ‘ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते, क्योंकि महिलाओं का सफर फ्री है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है’। Video देखें

Show More

Related Articles

Back to top button