बड़ी खबरभरत चक्रराजनीतिवायरल न्यूज

लालू यादव की लाडली ने बचा लिया, नहीं तो टूट जाते राहुल गांधी के हाथ-पैर; आखिर क्या हुआ ऐसा?

पालीगंज : कांग्रेस के वायनाड से सांसद राहुल गांधी सोमवार को हादसे का शिकार हो गए। वाकया उस वक्त का है, जब वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के समर्थन में पालीगंज में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान रैली का मंच टूट गया। गनीमत रही कि लालू की लाडली ने ऐन वक्त पर राहुल का हाथ थाम लिया।

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार को मीसा भारती के समर्थन में राहुल गांधी ने राजधानी पटना के बाहरी इलाके पालीगंज में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद जब राहुल गांधी मंच से जाने लगे तो उसका एक हिस्सा अचानक टूट गया। इसके बाद मंच पर राहुल बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि मीसा भारती ने तुरंत राहुल गांधी का हाथ पकड़ लिया और उनका संतुलन बनाए रखा। साथ ही यह सब देख बॉडीगार्ड्स भी दौड़ते हुए आए।

इस घटना का एक वीडियो भी मौके से सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कैसे बाल-बाल बच गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गठबंधन प्रत्याशी मीसा भारती राहुल गांधी को उनकी सीट की तरफ ले जा रही थी, तभी अस्थायी मंच का एक हिस्सा झुक गया। इसके बाद डगमगाए राहुल गांधी को मीसा भारती ने तुरंत हाथ पकड़कर थाम लिया। इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए चिंतित सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वो ठीक हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button