भरत चक्र

आधी रात में छिप-छिपकर मिले जवां जोड़े का कत्ल, घर वालों ने लड़के को काटा; लड़की का गला दबाया

बरनाला. पंजाब के बरनाला में एक जवां जोड़े को घर वालों के अरमानों का गला घोंटकर गुफ्तगू करना भारी पड़ गया। पकड़े जाने पर दोनों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की के घर वालों ने आशिक युवक को धारदार हथियार से काट डाला, जबकि लड़की को गला दबाकर मार दिया। पता चलने के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ ही मार दी गई लड़की के पिता और भाई के खिलाफ  क़त्ल का पर्चा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला जिले के गांव ठीकरीवाल का है और मृतक लड़की की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में, जबकि उसके आशिक की शिनाख्त गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है। लड़की की उम्र 25 साल और लड़के की उम्र 30 साल बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे के करीब थे और अक्सर छिप-छिपकर मिलते थे। सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे गुरदीप मनप्रीत कौर से मिलने उसके घर जा पहुंचा। अचानक मनप्रीत के घर वालों की नजर दोनों पर पड़ी तो उनका खून खौल उठा। बताया जा रहा है कि मनप्रीत कौर के पिता भोला सिंह और भाई सुखवीर सिंह ने दोनों की हत्या कर दी।

मंगलवार सुबह दोहरे कत्ल की वारदात के बारे में जानकारी मिलने के बाद बरनाला थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची तो भोला सिंह के घर के बाहर चारपाई पर एक युवक का खून से सना शव मिला। घर के अंदर लड़की की लाश भी पाई गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ ही वारदात के संबंध में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस बारे में बरनाला के उप पुलिस अधीक्षक (DSP) ने बताया कि इलाके के गांव ठीकरीवाल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पता चला है कि लड़के को लड़की के घर वालों ने तेज धारदार हथियारों से काट डाला और साथ ही लड़की की भी गला दबाकर हत्या कर दी‌। मृतक युवक गुरदीप के भाई के बयान के आधार पर उसकी माशूका के पिता भोला सिंह और भाई सुखवीर सिंह के खिलाफ बरनाला थाना सदर में कत्ल का पर्चा दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş