घूमती सूचनाएंभरत चक्र

जयमाला पर दूल्हे ने दोस्तों का नाम ले दुल्हन से की खतरनाक डिमांड; घर वालों ने आधी रात में पेड़ से बांधा, फिर आई पुलिस

प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है। यहां जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन के सामने एक ऐसी डिमांड रख दी, जो रिश्ता तुड़वाने के लिए जिम्मेदार रही और फिर बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। इतना ही नहीं गुस्साए लड़की वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया, जिनमें से दूल्हे को पेड़ से बांध दिया। बाद में मामला पुलिस तक भी पहुंच गया तो दोनों पक्षों के बीच सगाई में दिए गए रुपए और खर्च के लेन-देन पर बात थाने में हुई। अब सवाल उठता है कि ऐसी कौन सी डिमांड थी तो इसके लिए शब्द चक्र न्यूज का ये आर्टिकल पूरा पढ़ें…

मामला मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जौनपुर के लोढ़ा का पुरवा गांव से बारात आई थी। द्वारचार कार्यक्रम हंसी खुशी के बीच परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। रात में जयमाला के बाद वर-वधू दोनों पक्षों के लोग वर-वधू को आशीर्वाद देने लगे तो इसी बीच दूल्हे के दो दोस्त उनके पास पहुंचे और चश्मा लगाकर दुल्हन के साथ फोटो खिंचवानी चाही। दूल्हे ने दुल्हन से चश्मा लगाने और फोटो खिंचवाने को कहा तो दुल्हन इसका विरोध कर बैठी। बात बढ़ने पर राम सिंह ने शादी से ही इनकार कर दिया। इसके बाद रातभर मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बनाते हुए दूल्हे को पेड़ से बांध दिया। जानकारी के मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

थाने में पुलिस के सामने दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन दुल्हन उससे विवाह को तैयार नहीं हुई। लड़की का पिता सगाई में दिए गए नकद रुपए और खर्च की मांग वर पक्ष के सामने रख दी। थाना अधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के अलावा रिश्तेदार और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में बातचीत चल रही है। कोई तहरीर देता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, इससे पहले हरखपुर में पेड़ से दूल्हे राम सिंह को बांधने के दौरान कुछ लोग कहते रहे कि ऐसा बांधो कि फिर शादी करने की न सोचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नगर पंचायत मानधाता की चेयरपर्सन का बेटा बादल पटेल भी दूल्हे को पेड़ से बांधने की हिमायत करते नजर आ आया। हालांकि जब थाने पर पुलिस वालों ने वजह पूछी तो आनाकानी करने लगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş