पंजाब

राजेश मेहता ‘बॉबी’ बने फिरोजपुर Press Club के चेयरमैन; प्रधान कमल मल्होत्रा ने किया कार्यकारिणी का ऐलान

अक्षय गल्होत्रा महासचिव, विनय हांडा कैशियर और विजय कक्कड़ मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी निभाते हुए उठाएंगे जनता के मुद्दे

फिरोजपुर : पंजाब के सरहदी शहर फिरोजपुर में बुधवार को प्रैस क्लब की एक अहम मीटिंग प्रधान कमल मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मीटिंग में क्लब की तरफ से वित्त वर्ष 2024-25 में किए जाने वाले समाज सेवा के कामों पर विचार-विमर्श हुआ।साथ ही प्रधान मल्होत्रा ने नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की। इस घोषणा के अनुसार क्लब के चेयरमैन की कमान राजेश मेहता ‘बॉबी’ को मिली है।

प्रैस क्लब की नई कार्यकारिणी के बारे में जानकारी साझा करते हुए प्रधान कमल मल्होत्रा ने बताया कि साल 2024-25 को लिए डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता को संरक्षक, राजेश मेहता ‘बॉबी’ को चेयरमैन, अक्षय गल्होत्रा को महासचिव, विनय हांडा को कैशियर, राजीव कुमार रिंकू वाही को सीनियर वाइस प्रधान, नारायण धमीजा को वाइस चेयरमैन, विकास वर्मा को वाइस प्रधान और प्रैस सचिव, विजय कक्कड़ को मुख्य सलाहकार, रोहित कुमार को ऑफिस सैक्रेटरी, विक्की बजाज को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

कमल मल्होत्रा ने बताया कि प्रैस क्लब हमेशा से ही फिरोजपुर की बेहतरी के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर काम करता रहा है और आम जनता की समस्याओं को प्रशासन और सरकार के नुमाइंदों तक पहुंचाकर उनको हल करता रहा है। आगे भी आम जनता की भलाई के लिए क्लब काम करता रहेगा, ऐसी आशा ही नहीं, पूरा विश्वास है। इसी के साथ कमल मल्होत्रा ने फिरोजपुर के नागरिकों से अपील की कि अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वो प्रैस क्लब के दफ्तर में आकर बता सकते हैं। क्लब हर हाल में उस समस्या का निराकरण कराने में सहयोग करेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button