वायरल न्यूज

लाखों मील दूर से झुलसा देने वाला सूरज भी हंसने लगा है आजकल, आप भी देखें ये अनोखी Photo

प्रकृति में अक्सर अजीब-ओ-गरीब घटनाएं घटती रहती हैं और वैज्ञानिक आए दिन इन घटनाओं का अवलोकन करने के साथ-साथ आने घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हर किसी के लिए हैरान कर देने वाली है। लाखों मील दूर से झुलसा देने वाला सूरज आजकल हंसता नजर आ रहा है। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा कि इस विचित्र दृश्य के पीछे प्रकृति ने क्या प्लानिंग कर रखी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बड़े भयंकर तरीके से वायरल हो रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजैंसी नैशनल एस्ट्रोनॉटिक्स एंड स्पेश एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने दावा किया है कि बीती 26 अक्टूबर को उसके एक उपग्रह ने सूरज की कुछ ऐसी तस्वीर ली है, जिसमें अक्सर तमतमाया दिखने वाला सूरज मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। दावे के मुताबिक NASA ने अपने टेलिस्कोप की मदद से यह तस्वीर खींची है। हालांकि तस्वीर में नजर आ रहे सूरज के इस रूप को विशेषज्ञों ने एक चेतावनी भी बताया है। उन्होंने कहा है कि हो सकता है-सूरज से धरती की ओर पराबैंगनी किरणों का हमला हो।

आ रही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

गार्डियन ने स्पेसवेदर डॉट कॉम के हवाले से बताया कि नासा की सोलर डायनामिक्स आब्जर्वेटरी ने सूर्य को मुस्कुराते हुए कैमरे में कैद किया। पराबैंगनी प्रकाश में देखे जाने वाले सूर्य पर काले धब्बों को कोरोनल होल के रूप में जाना जाता है। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां तेज सोलर हवाएं अंतरिक्ष में चलती है। दूसरी ओर NASA की ओर से इंटरनैट पर तस्वीर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोगों ने इसकी तुलना भूतिया मुखौटे तो किसी ने शेर और किसी ने बच्चों के शो टैलट्यूबीज़ से की है। एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा की अब कन्फर्म हो गया है कि सूरज एक बिस्किट है। शख्स ने मिनी बीएन बिस्किट की तस्वीर भी सूरच की तस्वीर के साथ शेयर की। बहुत सारे लोगों ने तस्वीर में थोड़ा बदलाव भी कर दिया। ट्विटर पर एक शख्स मुस्कुराते हुए सूरज को शेर की शक्ल दे दी है।

Show More

Related Articles