पंजाबबड़ी खबरहरिभूमि

शेफ हरपाल सिंह सोखी की कला से महकी राष्ट्रपति भवन की रसोई, खास मेहमानों को भाया हरियाणवी और पंजाबी स्वाद

शब्द चक्र न्यूज/चंडीगढ़

मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक प्रतिष्ठित स्टेट बैंक्वेट के लिए विशेष आमंत्रण देकर सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम के सम्मान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे।

इस खास अवसर पर शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कारीगरी के कारीगरों के साथ मिलकर पंजाब और हरियाणा की पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित विशेष मेन्यू तैयार किया। चंडीगढ़ की करिगरी टीम के सीईओ और कई शेफ भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने और उन्होंने भारतीय खानपान की समृद्ध विरासत को अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने प्रस्तुत किया।

स्टेट बैंक्वेट के लिए तैयार किए गए मैन्यू में पंजाबी और हरियाणवी व्यंजनों की विविधता और पारंपरिक स्वाद की झलक देखने को मिली। पंजाबी भोजन अपने मसालों, तंदूरी फ्लेवर और समृद्ध स्वाद के लिए जाना जाता है, जबकि हरियाणवी व्यंजन सादगी, पौष्टिकता और देसी अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं।

शेफ हरपाल सिंह सोखी ने इसे अपने करियर का “मदर ऑफ ऑल कोलैबोरेशन्स” बताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए भोजन तैयार करना भारतीय खानपान कला के प्रति बढ़ते वैश्विक सम्मान को दर्शाता है। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत, पाक-कला और भारतीय आतिथ्य की गरिमा का शानदार उदाहरण बनकर उभरा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklink