Uncategorized

Wall Collapse: राजधानी दिल्ली में अचानक गिरी गोदाम की दीवार, 5 की मौत-9 अस्पताल में भर्ती; 2 की हालत गंभीर

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार दोपहर एक दुर्घटना में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 9 के चोटिल हो जाने की खबर है। हादसा उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में हुआ है, जहां एक गोदाम की कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। यहां अचानक गोदाम की दीवार गिरने (Wall Collapse) के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में 9 घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल गाजियाबाद से मलबे को हटाए जाने का काम जारी है, वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।

घटना दोपहर करीब 1 बजे घटी है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन गोदाम की दीवार अचानक ढह गई। इस दीवार के गिरने से यहां काम कर रहे 40 के करीब लोग मलबे में दब गए। अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया। नैशनल डिजास्टर रैस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के रीजनल सेंटर द्वारका से एक टीम को घटनास्थल के लिए भेजा गया।

Wall Collapse: राजधानी दिल्ली में अचानक गिरी गोदाम की दीवार, 5 की मौत-9 अस्पताल में भर्ती; 2 की हालत गंभीर

रैस्क्यू टीम ने 9 मजदूरों को मलबे से जिंदा निकालकर तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अभी भी मलबे में 25 के करीब लोगों के दबे होने की आशंका है। ईंटें हटाने में दिक्कत आने के चलते यहां JCB से काम लिया जा रहा है।

उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि राहत कार्य पर उनकी नजर है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş