Science And Technology

Google Maps को फॉलो करना आए दिन पड़ रहा जिंदगी पर भारी; अब केरल में दो डॉक्टर मरे, नदी में गिरी कार

Google Maps Demerit, कोच्चि: गूगल मैप्स को फॉलो करना आए दिन जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। अब केरल के कोच्चि से दो मौतों की खबर आई है। पता चला है कि एक कार पेरियार नदी में जा गिरी, जिसमें सवार दो डॉक्टरों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। घाायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतकों के नाम अद्वैत (29) और अजमल (29) हैं। वह एक निजी अस्पताल में डॉक्टर थे। बताया जा रहा है कि कार डॉ. अद्वैत चला रहे थे और उन्होंने अपने मोबाइल फोन का गूगल मैप एक्टिवेट कर रखा था।

घटना शनिवार देर रात की है। इस बारे में केरल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोट्रुथ में भारी बारिश हुई है। दृश्यता भी बहुत कम थी। कार चला रहा युवक गूगल मैप पर दिखाए गए रास्ते पर जा रहा था। उसे कार को बाईं ओर मोड़ना था लेकिन वह गलती से आगे बढ़ गया और कार नदी में गिर गई।

कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे पांचों

हादसा देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद एक शख्स ने पुलिस को फोन कर सूचना दी. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शनिवार को डॉक्टर अद्वैत का जन्मदिन था। कार में अद्वैत के साथ चार अन्य लोग भी थे। पांचों कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग अद्वैत के जन्मदिन के मौके पर शॉपिंग करने गए थे।

‘हम जीपीएस की मदद से आगे बढ़ रहे थे’

उधर, हादसे में बचे डॉ. गाजिक तब्सिर ने कहा कि हम जीपीएस की मदद से आगे बढ़ रहे थे। मैं कार नहीं चला रहा था। मैं इसका सटीक उत्तर नहीं दे सकता कि दुर्घटना गूगल मैप द्वारा दी गई गलत दिशा के कारण हुई या वाहन का नियंत्रण खोने के कारण। साथ ही हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों डॉक्टरों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है. शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button

poodleköpek ilanlarıpoodleköpek ilanları