हरिभूमि

Food Poisoning ने ली एक ही परिवार की 3 बेटियों की जान: बाकी सदस्य गंभीर; खाना खाने के बाद आने लगी उल्टियां

रोहतक ; रोहतक जिले के गांव बालंद में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि 7 सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका है कि परिवार ने जो खाना खाया था, उसमें कोई जहरीला पदार्थ था। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय दिया, 5 वर्षीय लक्षिता व 1 साल की ख्याति के रूप में हुई है। वहीं परिवार के कृष्ण, राजेश, सीमा, राकेश, मोनिका, 5 वर्षीय कनिका और 4 वर्षीय जतिन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

गांव बालंद निवासी कृष्ण के दोनों बेटों राजेश और राकेश का परिवार एक ही घर में रहता है। वह दोनों खेतीबाड़ी करते हैं। कृष्ण के बड़े बेटे राजेश की 4 बेटियां हैं। वहीं छोटे बेटे राकेश का एक 4 वर्षीय जतिन बेटा है। मंगलवार शाम को पूरे परिवार ने इकट्ठे भोजन किया था। बुधवार सुबह भी शाम का ही खाना कुछ सदस्यों ने खाया।

इसके बाद परिवार के सदस्य एक-एक करके बीमार पड़ने लगे। चक्कर और उल्टियां आने लगीं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बुधवार रात को राजेश की दो बेटियों दिया व लक्षिता तथा 1 वर्षीय ख्याति की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
didim escort
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş