भरत चक्रहरिभूमि

रिटायर्ड फौजी से 26 लाख 52 हजार की धोखाधड़ी; अब मां-बहन की गालियां दे रहे ठग, SC/ST Act समेत कई धाराओं में FIR दर्ज

शब्द चक्र न्यूज/हिसार, सुलखनी

हरियाणा के हिसार जिले में देश की सेवा को समर्पित रहे एक पूर्व सैनिक के साथ धोखाधड़ी और धक्केशाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि काम नहीं चलने की वजह से एक कथित बिल्डर ने लाखों रुपए उधार लिये और अब वापस करने की बजाय पूर्व सैनिक के परिवार को मां-बहन की, जातिवादी गालियां दी जा रही हैं। परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी जा रही हैं। पूर्व सैनिक की शिकायत पर हिसार थाना सदर की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अनुसूचित जाति कानून समेत कई धाराओं में मुकद्दमा दर्ज करके आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव बीड़ ढढूर में रह रहे पंजाब के मानसा जिले के गांव आल्दुपुर के मूल निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि यहीं पास ही रह रहे उनके साले संदीप के जानकार ईशांत अरोड़ा (हिसार में रहता) ने एक दिन काम नहीं चल रहा होने के चलते कुछ वक्त में लौटाने की बात कह कुछ रुपये उधार मांगे। दर्शना माणक और सन्नी माणक भी उसके साथ थे। उन्होंने भी पैसे जल्दी ही वापस कर देने की बात कही। इसके बाद दर्शन ने 14 फरवरी 2022 से 4 अगस्त 2022 तक 4 लाख 52,000 रुपए ऑनलाइन माध्यम से दे दिये। इतना ही नहीं, भरोसा करके रिटायरमैंट में मिली धनराशि में से जितना जरूरत बताते रहे, दर्शन सिंह देते रहे। एक बीच एक मजबूरी बताकर ईशांत अरोड़ा और दर्शना माणक 20 अगस्त 2022 को घर आकर भी 10 लाख रुपए नकद लिये। बाद में 5 सितंबर 2022 को और 12 लाख रुपए उधार ले लिये। यह रकम संदीप के घर पर दी गई थी। इस तरह अलग-अलग वक्त पर कुल मिलाकर इन लोगों को 26 लाख 52 हजार रुपए दिए थे।

शिकायतकर्ता दर्शन सिंह का आरोप है कि बाद में उधार दिए गए पैसे वापस मांगे तो पहले तो ये लोग कुछ महिने में देने की कहकर टालते रहे, मगर बाद में धीरे-धीरे आरोपियों ने बात करना ही बंद कर दिया। कई बार इनके घर जाकर भी अपने पैसे मांगे, लेकिन इन्होंने नहीं दिये। कई महीने बीत जाने के बाद इनके द्वारा कुछ और लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी मिलने पर अब 8 जुलाई को अपने बेटे मनदीप सिंह के अलावा साले संदीप और लवप्रीत पुत्र नवदीप सिंह के साथ फिर से आरोपी ईशांत अरोड़ा के घर जाकर पैसे का तकादा किया गया तो वहां ईशांत अरोड़ा पुत्र भारत भूषण, दर्शना माणक, धीरज माणक, सन्नी माणक, ईशांत अरोड़ा के माता-पिता और अन्य परिवारजनों ने मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने यह भी कहा, ‘साले रायसिख तेरी इतनी हिम्मत कि तू मेरे घर पर चार आदमी लेकर पैसे मांगने आ गया? तेरे जैसे पता नहीं कितने रायसिखों को हम अपने जूतों के नीचे रखते हैं और तू हमसे पैसे मांगने आ गया’। इसके बाद आरोपियों ने अपने मौके का फायदा उठाते हुए हम सभी को जान से मार देने की धमकी देते हुए धक्के मारकर निकाल दिया।

पुलिस ने पूर्व सैनिक दर्शन सिंह की शिकायत के आधार पर ईशांत अरोड़ा पुत्र भारत भूषण, दर्शना माणक, धीरज माणक, सन्नी माणक, ईशांत अरोड़ा के माता-पिता और अन्य परिवारजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
didim escort
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş