राजनीतिहिम चक्र

तैयारियों से आश्वस्त विधायक नीरज नैय्यर बोले-नड्‌डा से ज्यादा सक्सैस होगी प्रियंका की रैली

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारी नजदीक आते-आते भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टियां  अपने-अपने उम्मीदवार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में 27 मई को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रैली को संबोधित करने पहुंच रही हैं। इस रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर ने दावा किया कि प्रियंका की रैली विरोधी पार्टी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की रैली से ज्यादा बड़ी और सक्सैसफुल होगी।

बता दें कि राजनीति में चम्बा के ऐतिहासिक चौगान का बड़ा ही महत्व है। हर राजनेता यहां आकर रैली करता है, लेकिन उससे पहले वह इस देवभूमि चंबा को नमन करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर आगे की रणनीति तैयार करता है।बीते दिनों 18 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) एक बड़ी रैली को संबोधित कर चुके हैं और अब 27 मई को यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस के कांगड़ा-चंबा लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में वोट की अपील के लिए आ रही हैं। यह रैली कितनी महत्वपूर्ण होगी और लोगों के दिलो में इसका क्या प्रभाव असर होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इससे पहले चम्बा सदर से कांग्रेस के विधायक नीरज नैय्यर इस रैली के पूरी तरह कामयाब होने के लिए आश्वस्त हैं।

इस कड़ी को आगे बढ़ाएंगी प्रियंका

रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद विधायक ने कहा कि 27 तारीख को सुबह 10 बजे प्रियंका गांधी का दौरा फाइनल हो चुका है। इससे पूर्व 50 के दशक में पंडित जवाहर लाल नेहरू चम्बा आए थे। 80 के दशक में इंदिरा गांधी भी आई थीं। 85 में राजीव गांधी
आए थे तो 2017 में के विधानसभा चुनाव में यहां राहुल गांधी आए थे। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब प्रियंका चम्बा की जनता को संबोधित पहुंच रही हैं। उनका मानना है कि प्रदेश की चारों लोकसभा की सीट कांग्रेस जीतेगी। साथ ही जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, वहां भी कांग्रेस की ही जीत होगी।

उधर, इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश हांडा ने कहा कि भाजपा के जुमलों से लोग अब अच्छी तरह से वाखिफ हो चुके हैं और अब कदापि भाजपा को अपना वोट नहीं देंगे। चंबा का सौभाग्य है कि कांगड़ा-चंबा के लिए कांग्रेस ने एक ऐसे दिग्गज नेता को मैदान में उतारा है, जो अंतर्राष्ट्रीय सोच रखते हैं। भाजपा प्रत्याशी का उनसे क्या मुकाबला?

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş