Sports

Wrestler संग्राम सिंह आज बंधेंगे अपने से 1 साल बड़ी Actress पायल रोहतगी के साथ शादी के बंधन में, चुनिंदा मेहमान ही होंगे शामिल

रोहतक/आगरा. जाने-माने रैसलिंग फाइटर संजीत सिंह उर्फ संगाम सिंह (36) शनिवार को अपने से एक साल बड़ी और 12 साल पुरानी प्रेमिका पायल रोहतगी (37) के साथ शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों के परिवार और कुछ खास मेहमान आगरा के जेपी पैलेस (JP Palace Agra) में पहुंच गए हैं, जहां शादी की रस्म पूरी होगी। इससे पहले इस प्रेमी जोड़े ने आगरा के 850 साल पुराने राजेश्वर शिव मंदिर में पूजा करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

Wrestler संगाम सिंह आज बंधेंगे अपने से 1 साल बड़ी Actress पायल रोहतगी के साथ शादी के बंधन में, चुनिंदा मेहमान ही होंगे शामिल

ध्यान रहे कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की प्रेम कहानी अब से 12 साल पहले आगरा-मथुरा हाईवे से ही शुरू हुई थी, पायल की गाड़ी खराब हो गई थी। वहां से गुजर रहे रोहतक जिले के मदीना निवासी संजीत सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने पायल को अपनी कार से दिल्ली तक लिफ्ट दी थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों ने करने का मन बना लिया। इन दोनों ने पहले ही इच्छा जाहिर कर दी थी कि ये आगरा में शादी करेंगे। जहां तक इसके पीछे की खास वजह की बात  बात है, इस बारे में पायल रोहतगी के एक बयान पर गौर करें तो उनके अनुसार आगरा में मोहब्बत की निशानी ताजमहल तो है ही, साथ में प्राचीन मंदिर भी हैं। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन भी पास में हैं। उनकी प्रेमकहानी भी आगरा के पास ही शुरू हुई थी। इन्हीं सबकी वजह से वो भारतीय रीति-रिवाज के साथ आगरा में ही शादी करना चाहते हैं। शादी की तारीख नजदीक आई तो आगरा के जेपी पैलेस में बुकिंग की गई।

Wrestler संगाम सिंह आज बंधेंगे अपने से 1 साल बड़ी Actress पायल रोहतगी के साथ शादी के बंधन में, चुनिंदा मेहमान ही होंगे शामिल

गुरुवार को संग्राम सिंह और पायल दोनों अपने-अपने परिवारजनों के साथ आगरा पहुंच गए। शुक्रवार को 850 साल पुराने राजेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यहां की तस्वीरों में  पायल ने हैवी एंब्रायडरी मैरून रंग का लहंगा पहना हुआ है, जबकि संग्राम एम्बेलिश्ड क्रीम कुर्ता पहने हुए हैं। उन्होंने लिखा है, ‘हमारे जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत!! आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है’। इसके बाद हल्दी और संगीत की रस्म होटल में ही हुई। संगीत में कपल ने रोमांटिक डांस किया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Wrestler संगाम सिंह आज बंधेंगे अपने से 1 साल बड़ी Actress पायल रोहतगी के साथ शादी के बंधन में, चुनिंदा मेहमान ही होंगे शामिल
होटल जेपी पैलेस पहुंचने पर स्टाफ ने गुलदस्ता भेंट करके पायल का स्वागत किया।

और क्या-क्या खास है इस शादी में

होटल जेपी पैलेस के सूत्रों के अनुसार शादी के लिए यहां 20 कमरे बुक किए गए हैं। इस फंक्शन में दोनों के परिवार के साथ कुछ खास मेहमानों को मिलाकर सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। आगरा का सुधीर बैंड बारात में अपनी धुन बजाएगा। संग्राम सिंह की बारात में भी बांके बिहारी की झांकी होगी, साथ ही चुनिंदा लोग ही बरात में शामिल होंगे। रविवार तक सेलिब्रिटी यहां पर ठहरेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button