वायरल न्यूज

पुलिस ने निकाली सलमान की फुकरापंती, कंधों पर पहुंचा Hospital; Video में देखें लड़कियों के साथ क्या करता था ये मुस्टंडा

समाज में तरह-तरह के लोग रहते हैं। एक ओर एक छिछोरे को ढूंढने निकलें तो सैकड़ों मिल जाएंगे, वहीं ऐसे-ऐसों को सबक सिखाने वालों की भी कमी नहीं है। खासकर पुलिस अपनी पर आ जाए तो फिर बात ही क्या? हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वाकया खासा वायरल हो रहा है। लोग जमकर उत्तर प्रदेश पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। उसी उत्तर प्रदेश पुलिस की, जिसका चेहरा पहले कई बार गैरसामाजिक हरकतों की कालिख से पुता हुआ है। ताजा प्रकरण मुजफ्फरनगर का है। यहां पुलिस ने एक लफंगे को ऐसा सबक सिखाया है कि उसे कंधों पर लटकाकर अस्पताल लाना पड़ा।

कुछ ऐसे हुआ कमीनेपन का हिसाब

दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मोटरसाइकल पर सवार एक शख्स सड़क किनारे चल रही एक लड़की के कूल्हों पर हाथ मारता दिखाई दिया। पता चला कि समाज को शर्मसार कर देने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। मुस्टंडा लड़की के हिप्स पर थप्पड़ मारकर नौ-दो-ग्यारह हो गया, लेकिन उसकी ओछी हरकत एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति आदतन अपराधी है। लड़कियों को डराने के लिए एसिड की बोतल लेकर घूमता है। उधर, जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस ने बदमाश को अच्छा सबक सिखाया है।

हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उस वक्त का है, जब समाज के मैकेनिकों ने एक बिगड़ैल के दिमाग के ढीले हो चुके पेच कसने की कोशिश की। सलमान की सारी फुकरापंती निकल गई और अब उसे पुलिस वालों के कंधों पर देखा जा सकता है। वह अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहा है। उधर, छिछोरे सलमान की शर्मनाक हरकत देखकर जिस तरह लोग भड़के हुए थे, उसकी त्वरित गिरफ्तारी के बाद लोग पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button