Punjab

बाढ़ के हालात के बीच जन सहयोग की बड़ी मिसाल; फिरोजपुर सिविल अस्पताल में ‘Anti Crime-Anti Drugs India’ ने दी 2 लाख 80 हजार रुपए की दवाइयां

महावीर झोंक/फिरोजपुर

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी फिरोजपुर के संगठन ‘एंटी क्राइम एंटी ड्रग्स इंडिया’ ने फिरोजपुर सिविल अस्पताल को 2 लाख 80 हजार रुपए की दवाइयां उपलब्ध कराई हैं। इस बारे में संस्था के लीगल एडवाइजर रोहित अरोड़ा ने बताया कि इनमें हर तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। वैसे तो सिविल अस्पताल में दवाइयां सरकार की तरफ से भेजी जाती हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति में सतलुज दरिया से लगते फिरोजपुर जिले के गांवों में बाढ़ के हालात हैं और इसी को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए संस्था ने यह सेवाकर्म किया है।

संस्था के प्रधान नवीन शर्मा ने बताया कि वह सभी काम अपनी संस्था से विचार-विमर्श करके करते हैं। समाज भलाई के लिए जो भी काम ठीक लगता है, संस्था करती है। वह अपने सभी साथियों का धन्यवाद करते हैं, जो हर समय नेक काम के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। संस्था के हालिया सहयोग की भी स्थानीय लोगों ने बड़ी सराहना की है। इस अवसर पर उनके साथ निर्मलजीत अरोड़ा, सुरेंद्र मोहन अरोड़ा, रोहित  अरोड़ा एडवोकेट, गोविंद राम गोयल, मुकेश गुप्ता (डिंपी) वह अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button