PoliticsPunjabViral

बाढ़पीड़ितों की मदद में जी-जान से जुटे हैं पूर्व CPS सुखपाल सिंह नन्नू, किश्ती से निकाले पानी में घिरे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली

फिरोजपुर. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक ओर जहां संरक्षित लोग, समाज सेवी संगठन, राजनैतिक और धार्मिक हस्तियां कोई कसर नहीं छोड़ रहे, वहीं इस पुनीत कार्य में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू भी जी-जान से जुटे हैं। जनसेवा की इस कड़ी में नन्नू ने बाढ़ के पानी में फंसे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किश्ती के जरिये निकाला है।

बता दें कि फिरोजपुर शहरी क्षेत्र के अधिकतर गांव सतलुज नदी में आई बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार यह स्थिति बनी है कि लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। इसी जद्दोजहद में कई ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में ही फंसे रहे गए। उन्हें फिरोजपुर के जाने-माने समाजसेवी, कद्दावर नेता सुखपाल सिंह नन्नू (अकाली-भाजपा सरकार में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रहे) ने लोगों की मदद से बड़ी एक नाव लेकर निकलवाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

स्थानीय लोगों ने इस संबंध में सुखपाल सिंह नन्नू को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस दिन से हमारे गांवों में पानी आया है, सुखपाल सिंह नन्नू हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, भले ही लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें नाव डुबाकर अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी।

Show More

Related Articles

Back to top button