Big BreakingHimachal PradeshPoliticsहिंदी खबरें

संकट में आई हिमाचल सरकार; CM सुक्खू ने दिया इस्तीफा, पहले मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य

राजेन्द्र ठाकुर/शिमला

हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ उनके कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनका इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है, इसीलिए मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

प्रैस कॉन्फ्रैंस में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भारी मन से कहा, ‘जिसका नाम लेकर सरकार बनी, उनकी मूर्ति के लिए दो गज की जमीन भी नहीं मिली’। इसके कुछ ही देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया को खबर दी कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपना पद छोड़ दिया है।

बता दें कि राज्य में मंगलवार को राज्यसभा की एक सीट के लिए वोटिंग हुई। इसमें कांग्रेस के 6 विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बूते भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हर्ष महाजन को जीत हासिल हुई। गजब की बात है कि जीत के लिए आश्वस्त दिखाई दे रही भाजपा पहले से ही प्रदेश की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताप लाने का दावा कर चुकी है। इसके चलते दो दिन राज्य में सियासी संकट बना हुआ था और अब इसी संकट का नतीजा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के मनु को मात दे महाजन ने BJP की झोली में डाला Rajya Sabha Election; इतिहास रचने के बाद चंबा में हर्ष

खबर आई है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी सुक्खू ने राज्यपाल को इस्तीफा नहीं सौंपा है, लेकिन उनके पद छोड़ने की पुष्टि इस बात से होती है कि बुधवार को वह विधानसभा के बजट सैशन में नहीं पहुंचे और इसी दौरान सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनके इस्तीफे के संबंध में जानकारी दी।

शिमला पहुंचे ऑब्जर्बर डीके शिव कुमार

इसी के साथ सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि सुक्खू ने कांग्रेस हाईकमान के समक्ष इस्तीफे की पेशकश की है। गहमागहमी के बीच कांग्रेस हाईकमान की तरफ से ऑब्जर्बर नियुक्त डीके शिव कुमार शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा है, ‘मैं कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों के तहत शिमला पहुंच रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे’। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि यह पार्टी लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button