हिम चक्र

करतार ठाकुर ने साधा भाजपा नेतृत्व पर निशाना; कहा-पिछली सरकार ने छोड़े विकास कार्य अधूरे, भुगतना पड़ रहा जनता को

चंबा (राजेन्द्र ठाकुर). हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पिछली सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में शुरू की गई कोई भी विकास योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस कारण चम्बा की जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने एक प्रैस विज्ञप्ति के जरिये कही है। भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में चम्बा के लिए जिन भी योजनाओं सहित सड़़क मार्गों के निर्माण का कार्य शुरू करवाये गये थे वे अधर‌ मे लटकी हैं। भाजपा सरकार की नाकामी के कारण पांच वर्षों के निर्धारित समय मे कोई भी योजना जनता को समर्पित नहीं की गई। जिस कारण जनता मे निराशा व्यापत है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते इन अधूरी सड़क योजनाओं को जल्द जनता के लिए शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा चम्बा मे कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाकर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है ये सिर्फ सुर्खियों मे बने रहने का एक हथकंडा मात्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपने बैंक खाते मे से मुख्यमंत्री राहत कोष मे इक्यावन लाख रूपये का योगदान दिए जाने की सराहना करते हुए कहा अन्य नेताओं को भी हिमाचल को वर्तमान स्थिति से उबारने के लिए ऐसा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पहले ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का अनुसरण करने के सख्त निर्देश दिए है, इसलिए चम्बा मे किसी भी विभाग मे भ्रष्टाचार व झूठे एस्टीमेट बनाने का तो सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने कहा कहा की पूर्व भाजपा सरकार के समय मे विभागों मे भाई भतीजावाद नीति को अपनाकर चहेतों को ही काम दिए जाने की प्रथा चल रही थी जिस पर अब अंकुश लग जाने से भाजपाई बौखलाहट में बेबुनियाद ब्यानबाजी करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को चम्बा मे करवाये गए कामों का श्वेत पत्र जारी करना चाहिए, ताकि जनता को भी पता चले की स्थानीय लोगों के लिए किन किन योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

उन्होंने कहा कि अभी हिमाचल मे कांग्रेस सरकार को बने हुए मात्र दस महीने हुए हैं। ऊपर से बरसात के मौसम मे व्यापक आपदा के कारण हिमाचल को काफी नुकसान पंहुचा हैं, इसलिए भाजपाईयों को केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश मे हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाकर राहत पैकेज की मांग करके आम जनता को राहत पंहुचानी चाहिए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
didim escort
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş