धर्म चक्रबड़ी खबरभरत चक्रहिम चक्र

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाखों ने लगाई पवित्र मणिमहेश झील में आस्था की डुबकी

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी यानि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस पर सोमवार को एक ओर देश-दुनिया के मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं इस विशेष पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भी आस्था की बयार बही। आज से यहां पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा का शुभारंभ हो चुका है और इस अवसर पर यहां लाखों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश झील में स्नान किया। भगवान भोलेनाथ से अपनी, अपने बाल-बच्चों के साथ-साथ विश्वकल्याण की प्रार्थना की।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बुद्धिल घाटी में भरमौर से 21 किलोमीटर दूर स्थित पवित्र मणिमहेश झील प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थानों में से एक है। कैलाश की 18,564 फीट की अजेय चोटी के नीचे 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र झील पर हर साल भादों महीने में हल्के अर्द्धचंद्र आधे के आठवें दिन एक मेले का आयोजन होता है। इस मेले के अधिष्ठाता देवता भगवान शिव हैं।

यह भी पढ़ें : आप भी कर रहे हैं पवित्र श्री मणिमहेश जाने की तैयारी तो पहले पढ़ लें ये खास एडवाइजरी

सोमवार को हर साल की तरह श्रीकृष्ण जन्माटमी पर्व के साथ ही उत्तर भारत की श्रेष्ठ धार्मिक यात्राओं में से एक पवित्र श्री मणिमहेश धाम यात्रा (Manimahesh Yatra 2024) शुरू हो चुकी है। इसके बाद श्रीराधा अष्टमी पर्व पर बड़े स्नान के साथ यह यात्रा विश्राम ले लेती है। भोले बाबा के भक्तों के लिए ये 17 दिन बड़े ही खास होते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button