हिम चक्र

Yash Public High School के नन्हे-मुन्नों ने मोहा मेहमानों का मन; Annual Day पर खेले कई नाटक

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

चम्बा के उदयपुर स्थित यश पब्लिक हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरोल स्थत शकुंतला मैमोरियल बीएससी नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन नवीन चौणा मैनेजिंग डायरैक्टर पत्नी आभा चौणा सहित मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज विज, एमडी अलका विज और चेयपर्सन माधुरिका विज महाजन ने माल्यार्पण और तिलक से स्वागत किया। ‘सरस्वती वंदना’ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसकेबाद प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इसमें नशामुक्त भारत, श्रीकृष्ण लीला व महाभारत जैसी लघु नाटिकाएं बहुत खास रही। ‘महाभारत’ नाटक प्रस्तुति इतनी संदेशात्मक और मनमोहक रही कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देखते ही रह गए।

कार्यक्रम के बीच में विद्यालय की एमडी ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। फिर मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायक भाषण देकर विद्यालय और यहां आयोजित कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Show More

Related Articles