बड़ी खबरवायरल न्यूजहिम चक्र

Chamba Landslide : मणिमहेश के रास्ते पर दरका पहाड़, दर्शन के लिए खोला दूसरा रास्ता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लगभग एक सप्ताह पुरानी घटना का वीडियो बेहद डरावना

राजेन्द्र ठाकुर/भरमौर(चम्बा)

उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल प्रदेश के चम्बा से भी लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। यह घटना जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पवित्र मणिमहेश झील के रास्ते में घटी है। गनीमत रही कि इस प्राकृतिक आपदा की वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखें तो इसमें मंजर काफी डरावना नजर आ रहा है। उधर, पवित्र मणिमहेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर इस रास्ते को बंद करके प्रशासन ने दूसरा रास्ता खोल दिया है। उधर, ध्यान देने वाली बात यह भी है कि हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अभी धीमा पड़ा है, लेकिन 11 और 12 जुलाई के लिए बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी पहाड़ी इलाके में भूस्खलन का है। पड़ताल करने पर शब्द चक्र न्यूज को पता चला कि यह वीडियो लगभग एक सप्ताह पहले हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में घटी एक घटना का है। चम्बा प्रशासन से मिली जानकारी पर गौर करें तो भरमौर के गूईनाला से दोनाली के बीच में बीते दिनों लैंडस्लाइड हुआ था।

हालांकि लैंडस्लाइड की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पवित्र मणिमहेश की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को थोड़ी-बहुत परेशानी जरूर हुई। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मणिमहेश स्थित भगवान शिव के दर्शन के लिए इस रास्ते को बंद करके दूसरे रास्ते को खोल दिया गया है। इस रास्ते से यात्रियों के जाने के लिए पाबंदी और सूचना बोर्ड लगा दिया है और सड़क को शीघ्र ठीक करने के लिए विभाग जुट गया है।

आधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा अगस्त में शुरू होगी

दरअसल, आजकल मणिमहेश के लिए बाहर के प्रदेशों से यात्री जा रहे हैं। बता देना जरूरी है कि चम्बा के भरमौर के हंडसर से यहा यात्रा शुरू होती है। 14 किलोमीटर का पैदल ट्रैक है और फिर मणिमहेश झील के दर्शन होते हैं। पिछले साल 15 दिन में यहां 6 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे। यह अलग बात है कि आधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा अगस्त में शुरू होगी, लेकिन अभी से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button