हिम चक्र

हिमाचल में Ex Servicemen कोटे से भरे जाएंगे MLT के ग्रेड-2 के 25 पद; इस दिन तक करा लें रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

चम्बा के जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के लिए मैडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-2 के 25 पदों को भरने के लिए बैचवाइज भर्ती की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियां में सामान्य वर्ग भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 3 पद तथा अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 5 पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 2 पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला के 12वीं विज्ञान सकांय, बीएससी मेडिकल लैबोरेट्री, बीएससी मैडिकल टैक्नोलॉजी लैबोरेट्री, बीएससी मैडिकल टैक्नोलॉजी लैबोरेट्री, बीएससी मैडिकल लैबोरेट्री साइंस, बीएससी मैडिकल लैबोरेट्री टैक्नोलॉजी पास आवेदक जो इन श्रेणी के लिए पात्र हैं और जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में अब तक पंजीकृत नहीं करवाया है, को सूचित किया जाता है कि वो 12 जनवरी 2025 से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा लें। जिन्होंने पंजीकृत करवा लिया है वे अपने नाम की भी पुनः पुष्टि करवा लें। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर और फेसबुक पेज DEE Chamba पर संपर्क किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button