बड़ी खबरराजनीतिहिम चक्र

BJP MLA ने कार्यकर्ता की बेटी से ऐसा क्या मांग लिया, जो हो गई FIR; अब आगे क्या?

राजेन्द्र ठाकुर/चंबा

हिमाचल प्रदेश में अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक (BJP MLA) हंसराज अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। विधायक ने पार्टी के कार्यकर्ता की बेटी बताई जा रही एक लड़की से एक ऐसी चीज मांग ली, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल महिला थाने में इस लड़की की शिकायत दर्ज करके आगे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है, वहीं संभावना इस बात की भी है कि जल्द ही इस मामले को विरोधी पार्टी यानि कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने रखा जाएगा, ताकि विधायक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके।

9 अगस्त को महिला थाने में दर्ज हुई एफआईआर

चम्बा के महिला थाने में जिले के चुराह इलाके की 20 साल की एक लड़की ने शिकायत दी है कि चुराह के भाजपा विधायक हंसराज (Chaurah BJP MLA Hansraj) ने उसके साथ अश्लीलता की है। चैटिंग के दौरान विधायक ने उससे न्यूड पिक्चर की मांग की तो इसके बाद वह सकते में आ गई। बड़ी मुश्किल से हिम्मत करके इस संबंध में परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। लड़की का आरोप है कि उसे जान का खतरा भी है। इसके बाद 9 अगस्त को स्थानीय पुलिस ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और फिर शिकायतकर्ता लड़की के धारा-164 के तहत तीसा अदालत में बयान दर्ज करवाए। इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि एक लड़की ने अश्लील चैटिंग के संबंध में विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

अब चल रहा है ये जोड़-तोड़

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं इसके सामने आने के बाद कई सामाजिक संस्थाएं और कांग्रेस नेता कड़े विरोध पर उतर आए। हर कोई विधायक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। चुराह विधानसभा हलके से कांग्रेस का प्रत्याशी रहे यशवंत खन्ना ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक बयान सांझा किया है कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। दूसरी ओर आरोपी विधायक हंसराज की मानें तो यह कांग्रेस नेता की तरफ से उन्हें बदनाम करने एक साजिश है। लड़की ने उनके खिलाफ किसी गलतफहमी की वजह से शिकायत दर्ज करवाई थी। अब लड़की अपनी शिकायत को वापस लेने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि इस मामले में सूत्रों की मानें तो शिकायतकर्ता लड़की को शिकायत वापस ले लेने के लिए दबाव में लिया जा रहा है। उसकी जान भी जा सकती है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

अपनी भरोसेमंद वैबसाइट शब्द चक्र न्यूज पर देश-दुनिया की और बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लाइन के नीले अक्षरों पर क्लिक करें

Show More

Related Articles

Back to top button