Uncategorized

फिरोजपुर में नाबालिग लड़की के चक्कर में गंवाई 19 साल के लड़के ने जान; Video वायरल करके वजह बताई और नहर में कूद गया

फिरोजपुर. पंजाब के फिरोजपुर में एक लड़के ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मामला चढ़ती जवानी के लगाव का बताया जता रहा है। पता चला है कि वह अपनी माशूका से मिलने चला था और लड़की ने उससे मिलने से इनकार कर दिया तो फिर वह नहर में कूद गया। मरने से पहले नौजवान ने अपनी वीडियो बनाई और सोशल मीडियां पर वायरल कर दी। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मल्लांवाला के निर्मल सिंह ने बताया कि सोमवार को वह अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने गया था। इसी बीच उसका 19 वर्षीय बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी घर से बिना बताए कहीं चला गया। लौटने पर पता चला कि गोपी ने किसी लड़की के चक्कर में नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाली थी। इस वीडियो में गोपी लड़की के बारे में कह रहा है, ‘तू मेरी गल नहीं सुन रही है। तूने मेरे सारे फोन और व्हाट्सऐप्प ब्लॉक कर दिए हैं। कोई गल नहीं मैं नहर विच छलांग लगाने जा रहा हूं’।

मंगलवार को उसकी (गोपी की) लाश नहर से मिली है, वहीं परिजनों ने उसका मोबाइल फोन और दूसरा सामान पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। इस बारे में थाना प्रभारी गुरजंट सिंह का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। लड़की नाबालिग है, इसलिए उसे थाने में नहीं बुलाया गया है। मामले की तहकीकात करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नौजवान की लाश नहर से मिल गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş