हिम चक्र

Narcotics Centre का Review कर DC रेपसवाल बोले-मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव से लोगों को करना होगा और ज्यादा जागरूक

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

हिमाचल प्रदेश के चम्बा में मंगलवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) में समीक्षा बैठक ली। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग कक्ष में हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मुकेश रेपसवाल ने जिले में मादक द्रव्यों की प्रभावी रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कैमिस्ट शॉप्स पर बिकने वाली विशेष श्रेणी की दवाइयों की जानकारी प्रति माह उपलब्ध करवाई जाए।

82 केस दर्ज कर जिले में 32 किलो चरस की गई बरामद

उपायुक्त ने विशेष कर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज़िला के सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए । साथ में उन्होंने कोटपा अधिनियम के तहत भी आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए विभाग तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित बना रहा है। उन्होंने बताया कि जारी वित्त वर्ष के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत 82 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें लगभग 32 किलो के करीब चरस और 228 ग्राम हीरोइन बरामद की गई है। जिला दवा निरीक्षक ने बैठक में अगवत किया कि जनवरी 2023 से अब तक 212 निरीक्षण किए गए और जनवरी 2024 से अब तक 18 कैमिस्ट की दुकानों के लाइसैंस सस्पैंड किए गए हैं।

ये अधिकारी भी रहे उपस्थित

बैठक में एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, उपायुक्त राज्य कर व आबकारी नूतन महाजन, सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी राहुल कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. वैभवी गुरुंग, जिला दवा निरीक्षक लवली ठाकुर, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विकास कपूर, कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा से ओएसडी उमाकांत आनंद, कार्यालय उपनिदेशक उच्च शिक्षा से प्रतिनिधि प्रवेश लता और जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button