भरत चक्र

दुकान के बाहर लगा AC चोरी, 5 बार हो चुकी यहां वारदात; सवाल-क्या कर रही है Punjab Police

डॉ. सोमेश बत्ता/खन्ना

पंजाब के शहर खन्ना में गुरुवार को एक दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि इसी दुकान पर बीते कुछ दिनों में ऐसी पांच वारदात हो चुकी हैं। अब दुकान के बाहर लगा वातानुकूलक (AC) चोरी हो गया। हैरानी की बात है कि अब तक हो चुकी किसी भी वारदात में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में सवाल उठता है कि पंजाब पुलिस आखिर कर क्या रही है।

मामला जीटी रोड पर स्थित खन्ना नर्सिंग होम के पास स्थित मोदी करियाना स्टोर का है। इस बारे में इस बारे में दुकानदार मुनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार को जब उसके पिता कुलदीप गोयल ने दुकान खोली तो दुकान के बाहर लगा स्पलिट एसी का आउटर गायब था। पता चला कि दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद जब दुकान में लगे CCTV कैमरे की जांच की तो पाया कि सुबह करीब 4 बजे दो लोग आते हैं और AC को खोलकर चलते बनते हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना सिटी-2 के अफसर को CCTV फुटेज दे दी गई है।

उधर, इस मामले में दुकानदार कुलदीप गोयल और उनके बेटे मुनीष कुमार का कहना है कि आज उनकी दुकान में चोरी की यह पांचवीं वारदात है। हर बार पुलिस मौका देखकर चली जाती है, लेकिन अब तक हो चुकी चारों वारदात में से किसी में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पीसीआर की नफरी बढाई जाए, ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklink