ज्ञान चक्रधर्म चक्रभरत चक्रविश्व चक्रहिम चक्र

13वीं सदी की घराट संस्कृति को सहेजे चंबा के H2O हाउस को मिला अंतरराष्ट्रीय साटे अवार्ड

  • साउथ एशिया के देशों से 200 से अधिक संस्थाओं का हुआ था नामांकन, 17 को किया गया पुरस्कृत

राजेन्द्र ठाकुर/चंबा

चंबा के चमीणू में स्थित एचटूओ हाउस को अंतरराष्ट्रीय साटा अवार्ड 2023 (SATA Award 2023) से सम्मानित किया गया। एचटूओ हाउस को यह सम्मान संस्टेनेबल अकोमोडेशन आफ द ईयर की श्रेणी में मिला है। साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज (साटे) की ओर अवार्ड समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट Greater NOIDA में किया गया। इसमें साउथ एशिया देशों के करीब 200 से अधिक संस्थाओं का नामांकन हुआ था। इनमें से 17 संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज (SATA) राष्ट्रीय और राज्य पर्यटन बोर्डों के साथ घरेलू, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग के पेशेवरों के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करता है।

Shabda Chakra News, शब्द चक्र न्यूज, Breaking News, ताजा खबरें, Latest Hindi News, हिंदी समाचार, World Latest Updates, India News Updates, CommonManIssue, Off Beat News, Khabren Zara Hatke, Himachal Pradesh News, Chamba Local News, Not On Map, H2O House, International SATA Award
अवार्ड के साथ संस्था के पदाधिकारी।

एचटूओ हाउस ऐतिहासिक चंबा शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर साल और हुल नालों के संगम पर स्थित है। यहां पर संस्कृति ए‌वं प्रकृति का मिलन होता है। इसे स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर चलाया जा रहा है, जो कि समुदाय संचालित पर्यटन स्थल का एक आदर्श उदाहरण प्रदान करता है। एचटूओ हाउस स्थानीय संस्कृति, क्राफ्ट के प्रचार के लिए भी मंच प्रदान करता है। एचटूओ हाउस 13वीं सदी की घराट संस्कृति को संरक्षित करके बनाया गया है, जो कि देखने में काफी आकर्षक लगता है। इस घराट संस्कृति का जिक्र ताम्र पत्र में भी मिलता है। एचटूओ हाउस को एयरबीएनबी कंपनी की ओर से भारत में शीर्ष 10 होमस्टे में सूचीबद्ध किया गया है।

यहां की व्यवस्था स्वयं सहायता समूहों की ओर से संभाली जा रही है। इसी स्थान पर नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से एचटूओ हाउस के साथ-साथ अन्य होमस्टे की शुरुआत भी करवाई है। इनमें रफी होमस्टे, राम कुटीर होमस्टे, कलावती होम स्टे तथा साल होम स्टे सहित अन्य होमस्टे शामिल हैं। संस्था की ओर से ग्रामीण, जिम्मेवार, सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां पर प्राकृतिक खान-पान, चंबा की संस्कृति पर ध्यान दिया जा रहा है। यहां पर लोगों के लिए आजीविका के साधन बढ़ाने पर भी कार्य किया जा रहा है। अवार्ड समारोह में एचटूओ हाउस की ओर से रेनू शर्मा, मगनदीप, नॉट ऑन मैप संस्था के सह संस्थापक मनुज शर्मा, नॉट ऑन मैप संस्था के सलाहकार सचिन कुमार ने सम्मान हासिल किया।

कार्यक्रम में मॉरिशस के उप-प्रधानमंत्री लुईस स्टिवन ओबेगाडो, अलहसन अली अल्दाबबाग, मुख्य बाजार अधिकारी एशिया पेसिफिक एवं सऊदी पर्यटन प्राधिकरण (एसटीए), डा. अब्दुल्ला मौसूम पर्यटन मंत्री मालदीव, माधवन मेनन प्रबंध निदेशक थॉमस कुक इंडिया लिमिटेड, योगेश मुद्रास एमडी इंफोर्मा मार्केट्स, पल्लवी मेहरा ग्रुप डायरेक्टर एवं पब्लिशर इंफोर्मा मार्केट्स इंडिया, वीके दुग्गल मिजोरम के गवर्नर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है कि एचटूओ हाउस को सैटे अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड हम पूरे समुदाय को समर्पित करते हैं, जिन्होंने इसमें अपना हरसंभव सहयोग दिया है। –रेनू शर्मा, एचटूओ हाउस।

नॉट ऑन मैप संस्था की शुरुआत भी एचटूओ हाउस से हुई थी। अब यह संस्था संस्टेनेबल टूरिज्म को लेकर पूरे देशभर मे कार्य कर रही है। एचटूओ हाउस को अवार्ड मिलने के लिए मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं। -मनुज शर्मा, सह-संस्थापक नॉट ऑन मैप संस्था।

हमें अधिक जिम्मेदार और टिकाऊ यात्रा उद्योग की ओर बढ़ते आंदोलन का हिस्सा बनने पर गर्व है। हम पर्यावरण और स्थानीय समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए मेहमानों को एक अविस्मरणीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। हमारा ध्यान हमेशा स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करने और आर्थिक मानकों में सुधार करने के लिए एक समावेशी और टिकाऊ वातावरण बनाने पर रहेगा। -मगनदीप सिंह, एचटूओ हाउस।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş
jojobetdeneme bonusu veren sitelerfethiye escortfethiye escortesenyurt escortesenyurt spaesenyurt spabeylikdüzü spaavcılar masaj salonubakırköy masaj salonubeylikdüzü spabaşakşehir masaj salonuavcılar spaspaesenyurt spabeylikdüzü spaescort esenyurtbahçeşehir escortIsparta Eskorttuzla escortescortantalya bayan escorteskişehir web sitesiseo fiyatlarıMedyumAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika Eşya alanlarAntika Eşya alanlarantikaweb sitesi yapımıAntika mobilya alanlarAntika mobilya alanlardijital danışmanlıkantika alımıgoogle ads çalışmasıEskişehir Web Tasarımtoroslar evden eve nakliyatİstanbul Ankara evden eve nakliyatİstanbul Ankara evden eve nakliyatistanbul izmir ambarİstanbul Bodrum evden eve nakliyatpetek panelİstanbul Antalya evden eve nakliyatİstanbul Ankara evden eve nakliyatistanbul evden eve nakliyatankara kilit taşı ustasıİstanbul Bodrum evden eve nakliyatkingroyal giriş twitterkingroyal giriş twitterkingroyal giriş twitterkingroyal giriş twittermadridbet girişistanbul balıkesir ambarankara kilit taşı döşemeankara kilit taşı döşemetoroslar evden eve nakliyatankara kilit taşı ustasıproduction service video diyarbakır escort sonbahis trabzon escort tekirdağ escort izmir escort samsun escort bornova escort corlu escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş