हिंदी खबरें

पूर्व CM ने कहा-भाजपा को कोसने से कुछ नहीं होगा, मौजूदा राजनैतिक हालात के अपनी गलती मानें CM सुक्खू

मोदी ने ‘चंबा फर्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिया था आकांक्षी जिले का दर्जा: जयराम ठाकुर

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान मंगलवार को कहा कि देश का विकास ही मोदी का सपना है। उसके लिए वह हर ज़रूरी कदम उठाते हैं। चंबा को विकास की रेस में सबसे आगे रखने और देश के बाक़ी ज़िलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए आकांक्षी जिला बनाया था। वह दिन दूर नहीं, जब चम्बा हर क्षेत्र में अव्वल होगा और चम्बावासियों के ‘चम्बा फर्स्ट’ का लक्ष्य हासिल होगा।

लोकसभा चम्बा-कांगड़ा के भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के प्रचार में चम्बा और डल्हौजी में विभिन्न जनसभाओं व प्रैसवार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि चम्बा की लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री स्वयं कई बार देखे गए हैं। आज हिमाचल में केंद्र सरकार के लाखों करोड़ के प्रोजैक्ट ज़मीन पर उतर गए हैं, चल रहे हैं या पाइपलाइन में हैं। आने वाले समय में विकास की यह गति और तेज होगी। चम्बा की ज़रूरतों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे फेज की शुरुआत ही यहां से की थी। दूसरी ओर कांग्रेस ने हमेशा ही देश को पीछे धकेलने का काम किया है। वैसे तो नेता अपनी पार्टी की आलाकमान को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहते हैं कि उन्हें टिकट न दिया जाए। उनकी बातें सुनी जाएं। कांग्रेस की यह हालत आज सिर्फ हिमाचल में ही नहीं, बल्कि देशभर में है और यह कांग्रेस की अपनी कारगुजारी का नतीजा है।

भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने किया विकास का वादा

भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कहा, ‘मुझे चम्बा-कांगड़ा के लोगों से प्यार है। चम्बा-कांगड़ा ही नहीं, हिमाचल प्रदेश की जनता को यह झूठी सरकार (सुक्खू सरकार) नहीं चाहिए। यह वादा तो पूरा करती नहीं है, पर लोगों को ठगने का काम जरूर करती है। एक बार फिर भाजपा के सता में आते ही पर्यटन की दृष्टि से चम्बा का विकास किया जाएगा। सीकरी धार में सीमैंट का प्लांट लगाया जाएगा और चम्बा के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

किया इन घटनाओं का जिक्र

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था रसातल में चली गई है। पुलिस लोगों द्वारा पकड़े गये पालमपुर के आरोपी को ले गई लेकिन बिटिया को सड़क पर ही छोड़ दिया, जबकि पुलिस को उसे हॉस्पिटल ले जाना चाहिए था। दूसरी ओर मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि यह कानून व्यवस्था का मामला नहीं है। उनके ऐसे बयानों की वजह से ही अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। शिमला में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की खबर आ रही है, बद्दी में दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। यह सब बर्बाद हो चुकी क़ानून-व्यवस्था के ही मामले हैं और मुख्यमंत्री इस बात को जितनी जल्दी स्वीकार कर लें, उतना ही अच्छा है। मुख्यमंत्री को वर्तमान स्थिति के लिए ख़ुद का दोष स्वीकारना चाहिए। उनके द्वारा की गई जलालत के कारण ही विधायक नाराज़ हुए।

उधर, इस कार्यक्रम में भाजपा के एक्स एमएलए पवन नैय्यर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, राजकुमार ठाकुर, जय सिंह, बड़ियाल, जसवीर नागपाल, विनायक रैना, धन्नो देवी, चंपा देवी, सीमा कश्यप, धीरज नरियाल, चंदू लाल ठाकुर, विनोद कुमार, नीलम कुमारी, इंदु और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button