Entertainment

इस घर में पली-बढ़ी हैं पंजाब के CM भगवंत मान की जीनवसंगिनी बनने जा रही डॉ. गुरप्रीत कौर, किसान की बेटी ने यहीं से पाया मुकाम

Dr Gurpreet Kaur
डॉ. गुरप्रीत कौर।

कुरुक्षेत्र. पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान गुरुवार को एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। कल चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में शादी की तमाम रस्में पूरी होंगी और इसके बाद उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय और जुड़ जाएगा। इससे पहले Shabda Chakra News आपको सरदार भगवंत मान की सरदारनी बनने जा रही महिला और उसके परिवार से मिलवाने जा रहा है। भगवंत मान की भाग्यवान बनने जा रही गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं और इससे पहले हरियाणा के एक किसान की बेटी हैं, जो पंजाब की सरहद से सटे कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा इलाके से आता है।

डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार

वैसे तो डॉ. गुरप्रीत कौर पैतृक गांव पिहोवा का गुमथला गढू है, लेकिन इस वक्त परिवार पिहोवा के वार्ड-5 में आती तिलक कॉलोनी स्थित में घर में रहता है। उनके पिता इंद्रजीत सिंह के पास करीब 50 एकड़ जमीन है। वह नत्तफार्म पर खेती करते हैं। इंद्रजीत सिंह को कनाडा की नागरिकता भी प्राप्त है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। तीन बेटियों में डॉ. गुरप्रीत कौर सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है, जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

2017 में MM कॉलेज से की थी MBBS

गुरप्रीत कौर ने वर्ष 2013 में अंबाला के मुलाना स्थित महर्षि मार्कंडेय (MM) मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। उन्हें यहां वर्ष 2017 में MBBS की पढ़ाई पूरी की थीं। वह भगवंत मान के परिवार के काफी करीब हैं। काफी लंबे समय से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं।

पहली बार कब हुई भगवंत मान से मुलाकात?

वर्ष 2019 में गुरप्रीत कौर की मुलाकात भगवंत मान से हुई। तब भगवंत मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। इसके बाद गुरप्रीत कौर CM मान के शपथ ग्रहण समारोह समेत विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं हैं। इससे भी बड़ी खास बात यह है कि डॉ. गुरप्रीत कौर की भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर के साथ पहले से ही जान-पहचान है। परिवार में पहले से उनका आना-जाना था। मनप्रीत और गुरप्रीत अक्सर इकट्‌ठे शॉपिंग भी करती रही हैं।

परिवार के इतने करीब होने की वजह से भगवंत मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया है। परिवार के कहने पर मुख्यमंत्री मान ने शादी के लिए रजामंदी दे दी। आखिर गुरुवार को डॉ. गुरप्रीत कौर पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में भगवंत ‘लावां’ (फेरे) लेंगी। शादी की तैयारियों के चलते उनका परिवार अब मोहाली में है।

Show More

Related Articles

Back to top button