बड़ी खबरविश्व चक्र

Shocking! 1998 में स्कूल जाते वक्त लापता हुआ था लड़का; 26 साल बाद पड़ोसी के घर में तहखाने से मिला

अफ्रीका से ज्यादती की एक डरा देने वाली हकीकत सामने आई है। एक नाबालिग लड़का घर से स्कूल के लिए निकला, मगर वापस नहीं लौटा। एक-दाे महीना या साल नहीं, बल्कि पूरे 26 साल बीत गए और वह अब जाकर मिला है। गजब की बात है कि इतने लंबे अर्से बाद जब भेद खुला तो वह पड़ोसी के घर के तहखाने से रैस्क्यू किया गया है। सोशल मीडिया पर वायल हो रहा एक वीडियो उसके साथ हुए अत्याचार की कहानी कहता नजर आ रहा है।

वाकया अल्जीरिया का है। बात 1998 की है, जब 17 साल का उमर बिन उमरान नामक एक लड़का अचानक लापता हो गया था। 2013 में उमरान की मां का साल निधन हो गया, वहीं बाकी घर वाले मान रहे थे कि उमरान भी सिविल वॉर के दौरान मारा जा चुका है। इस राज से पर्दा तब उठा, जब उसके पड़ोसी ने अपने भाई को लेकर एक किडनैपिंग केस की आशंका जताई। उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसका भाई एक किडनैपिंग में शामिल हो सकता है। इसके बाद रविवार को पुलिस फोर्स बताए गए व्यक्ति के घर पहुंची तो हर किसी के होश फाख्ता हो गए।

फर्श के नीचे मिला छिपा हुआ गेट

सुरक्षा बलों ने इस घर से उमर बिन उमरान को आजाद कराया है, जिसके बारे में पिछले 26 साल से कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बताया जाता है कि वह अपने घर से महज 100 मीटर दूर पड़ोसी के घर में कैद था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब पुलिस वहां पहुंची तो घर के फर्श के नीचे एक छिपा हुआ गेट मिला। इसी दरवाजे के पीछे उमरान कैद था। अब उसे आजाद करा लिया गया है, वहीं किडनैपर पर उसके कुत्ते की हत्या का भी आरोप लगा है। उधर इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिये सामने आया है। इस वीडियो में 45 वर्षीय उमर बिन उमरान को लंबी दाढ़ी वाले चेहरे के साथ कांपते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने उसके 61 वर्षीय पड़ोसी पर किडनैपिंग के चार्ज में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Show More

Related Articles

Back to top button