कृषि चक्रभरत चक्रहिम चक्र

आजीविका मिशन: आजाद हिंद महिला संगठन ने लगाई अगरबत्ती बनाने की मशीन

  •  चंबा जिले के करियां में स्वयं सहायता समूह की करफ से लगाई गई मशीन का पीओ डीरआरडीए इशांत जसवाल ने किया शुभारंभ

चम्बा (राजेन्द्र ठाकुर). आजीविका मिशन के तहत आजाद हिंद महिला संगठन करियां द्वारा करियां में अगरबत्ती लगाने की मशीन स्थापित की गई है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को पीओ डीआरडीए इशांत जसवाल ने किया। इस मौके पर विकास खण्ड चम्बा से मनजीत कौर, एरिया को-ऑर्डीनेटर अजय कुमार, प्रधान आजाद हिंद महिला संगठन वीना मेहरा, सचिव दीपा शर्मा, पूजा, रजनी और अन्य करीबन एक सौ से ज्यादा महिलाएं उपस्थित रही। VIDEO देखें

दरअसल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाए गए स्वयं सहायता समूह चम्बा में काफी सक्रिय हैं। चम्बा की काफी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में स्वंरोजगार से अपनी आजीविका चला रही है। ऐसे ही करीबन 70 स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर बना यह आजाद हिंद महिला संकुल संगठन सैकड़ों महिलाओं के लिए घर पर ही सामान तैयार कर अपनी आजीविका के साधन उपलब्ध करवा रहा है।

आज यहां संगठन की तरफ से लगाई गई अगरबत्ती बनाने की मशीन का शुभारंभ होना था। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे पीओ डीआरडीए इशांत जसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। चम्बा की सैकड़ों महिलाएं इसका लाभ ले रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सबको बधाई दी।

वहीं मौके पर विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने बताया कि महिलाएं आज किसी भी फील्ड में कम नहीं हैं। जिस तरह से चम्बा में NRLM के तहत स्वयं सहायता समूह विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं, वो सराहनीय है। उन्होने संगठन की महिलाओं को इस मशीन के स्थापित होने पर बधाई दी।

Shabda Chakra News, शब्द चक्र न्यूज, Himachal Pradesh News, Chamba Latest News, Social Reforms, Socio-Economic Change, Self Help Group, Aazad Hind Mahila Sangthan, Home Made Products, Dhoop- Agarbatti
चंबा जिले के करियां में स्वयं सहायता समूह के संकुल संगठन आजाद हिेद महिला संगठन के कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सेवी महिलाएं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş