Punjab

पंजाब में बड़ी वारदात: सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिनदहाड़े गोली मारकर कत्ल, गन कल्चर को लेकर विवाद में था यह नाम

मानसा. पंजाब के मानसा में रविवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। आज यहां दिनदहाड़े पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वही चेहरा था, जिसने अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन दिनों वह कांग्रेस नेता के तौर पर नई पहचान रखता था। गायक पर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की तो घायल होने के बाद गंभीर रूप से घायल सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल ले जाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गाय। साथ ही इस हमले में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं।

<>

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में राजनीति में किस्मत आजमाने का फैसला किया था। उसे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी में ज्वायन कराया था और मानसा से टिकट दी। हाालंकि चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के डाॅ. विजय सिंगला के हाथों हार गया। डॉ.. विजय सिंगला स्वास्थ्य मंत्री बने, लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब में बड़ी वारदात: सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिनदहाड़े गोली मारकर कत्ल, गन कल्चर को लेकर विवाद में था यह नाम

गायक सिद्धू मूसेवाला हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के कारण विवादों में रहा और केस भी दर्ज हुआ था। इसके बावजूद युवाओं में इस नाम की लोकप्रियता थी। सिद्धू मूसेवाला के लाखों प्रशंसक हैं और यूट्यूब पर उनके कुछ वीडियो को एक दस करोड़ से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। बताया जा रहा है कि आज जानलेवा हमले के समय सिद्धू मूसेवाला खुद गाड़ी ड्राइव कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पंजाब में बड़ी वारदात: सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिनदहाड़े गोली मारकर कत्ल, गन कल्चर को लेकर विवाद में था यह नाम

कल ही खतरे की आशंका जताई और कल ही सुरक्षा में आई कमी

इस मामले में चौंकाने वाला पहलू यह भी है कि मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। शनिवार को ही भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उसके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। सिद्धू मूसेवाला ने कल ही अपने वकील से बात की थी, जिसमें उन्होंने जान का खतरा बताया था। मूसेवाला ने कहा था कि पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसे में इसके लिए कोई दूसरा इंतजाम करना होगा।कथित रूप से मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकी मिल रही थी। जिसमें लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे गैंगस्टर्स का हाथ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button

poodleköpek ilanlarıpoodleköpek ilanları