Uncategorized

शादी के मंडप से भागी दुल्हन, जयमाला के बाद रात 2 बजे गांव के ही युवक के संग हुई फुर्र

संत कबीर नगर. उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में रविवार रात एक दुल्हन शादी के मंडप से अपने यार के साथ फुर्र हो गई। गजब चौंकाने वाली बात है कि जयमाला तक तो थी, लेकिन बाकी की रस्मों के लिए घर वाले उसे ढूंढते फिर गए। बाद में जब उसकी हरकत का पता चला तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल, स्थानीय पुलिस इस लड़की और इसके यार की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बखिरा क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती की शादी उसके परिजनों ने बेलहर क्षेत्र के एक गांव में तय थी। रविवार देर शाम बारात पहुंची। दूल्हे-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला भी पहनाई, लेकिन रात 2 बजे जब शादी की अगली रस्म की तैयारी चल रही थी, दुल्हन किसी बहाने निकली और फिर गांव के एक युवक के साथ भाग गई। इधर इस बात की जानकारी होते ही वर पक्ष के लोग तरह-तरह की बातें करने लग गए। रात में ही बारात लौट गई।

सोमवार सुबह होते ही को दुल्हन के भाई ने बखिरा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बहन गांव के युवक से बात करती थी। वही युवक अपने प्रेमजाल में फांसकर उसे भगा ले गया। इस बारे में एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुल्हन को भगाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सूचना मिली कि आरोपी युवक मुंबई रहता था। सोमवार को आरोपी युवती को लेकर मुंबई जा सकता है। उसी के आधार पर खलीलाबाद और बस्ती रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मियों को लगाकर मुंबई जाने वाली कुशीनगर और बांद्रा एक्सप्रैस ट्रेनों की चेकिंग कराई गई, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। दोनों की तलाश जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button