घूमती सूचनाएंभरत चक्रराजनीतिविश्व चक्र

PM के दौरे पर घटिया बात करने वाले खालिस्तानी को BJP के राष्ट्रीय सिख नेता नेता सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल का ओपन चैलेंज; कहा-आतंकी पन्नू का मुंह काला कर थप्पड़ मारने वाले देंगे 1 लाख Dollar

  • 14 अप्रैल को बिहू समारोह के लिए गुवाहाटी जाने वाले हैं प्रधानमंत्री, आतंकी संगठन SFJ के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कही-मोदी पर जूता फैंकने वाले को 1 लाख डॉलर देने की बात
  • बदले में भाजपा नेता सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल ने किया ट्वीट, लिखा-जो भी अमेरिका में आतंकी पन्नू के मुंह पर थप्पड़ मारेगा और कालिख पोतेगा, उसे 1 लाख डॉलर का इनाम दूंगा

सुनील प्रभाकर/नई दिल्ली,चंडीगढ़

खून बहाने की बात करने वाले खालिस्तानी आतंकी इतना गिर जाएंगे, किसी ने सोचा नहीं होगा। बात-बात पर हथियार उठाने वाले अब जूते की औकात पर आ गए हैं। दरअसल, खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के स्वयंभू चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जूता फैंकने वाले को 1 लाख डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के पंजाब एक नेता ने भी ईंट का जवाब पत्थर से देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा नेता सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल ने बदले में इतने ही इनाम की घोषण की है, हां लेकिन शर्त आतंकी वाली से बढ़कर रखी है। ग्रेवाल ने कहा है कि जो भी अमेरिका में आतंकी पन्नू के मुंह पर थप्पड़ मारेगा और कालिख पोतेगा, उसे 1 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक रिकॉर्डेड मैसेज के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जूता फैंकने वाले को 1 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। पन्नू ने यह मैसेज असम में कई पत्रकारों को भी भेजा है। अपने इस भड़काऊ मैसेज में आतंकी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया है कि मोदी असम के लोगों और पंजाब में खालिस्तान समर्थक सिखों की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। आतंकी ने यह बात उस वक्त कही है, जबकि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी बिहू समारोह के लिए गुवाहाटी जाने वाले हैं।

उधर, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की घटिया हरकतों के खिलाफ हमलावर हुए पंजाब के भारतीय जनता पार्टी नेता सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल ने ट्वीट के माध्यम से ऐलान किया है, ‘जो भी आतंकी पन्नू का मुंह काला करके उसे थप्पड़ मारेगा, मैं उसे 1 लाख डॉलर का इनाम दूंगा’। उन्होंने लिखा है कि खालिस्तानी पन्नू हमारे देश के नौजवानों को अपने जाल में फंसाकर देश विरोधी गलत काम करवा रहा है, जिसके साथ कई की जिंदगी तबाह हो रही है। हम उनके परिवार को तबाह नहीं होने देंगे।

ग्रेवाल ने कहा कि पन्नू को जैसे को तैसा जवाब दिया गया है। पन्नू भी हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी की तरफ नहीं देख पाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब ऋषियों, मुनियों, पीरों, फकीरों और गुरुओं के पदचिह्नों से धन्य हुई पवित्र भूमि है। यह पवित्र भूमि आपसी प्रेम और सेवाभाव वाली भूमि है। दुनियाभर के माता-पिता की तरह, पंजाब में हमारे सम्मानित बुजुर्ग माता-पिता ने अपने बुढ़ापे में उनका साथ देने और उनकी विरासत को संभालने के लिए बेटे को जन्म दिया है, न कि मरने के लिए। ग्रेवाल ने कहा कि विदेशों में कुछ बुरे तत्व रहते हैं जो हमारे देश और हमारे आपसी सद्भाव को तोड़ना चाहते हैं। पन्नू पंजाब रैफरैंडम 2020 कराकर खालिस्तान बनाने के नाम पर विदेशों में पढ़ रहे पंजाबी नौजवानों को गुमराह कर रहा है। इसे हरगिज सिरे नहीं चढ़ने देना चाहिए।

सुनील प्रभाकर

एसोसिएट एडीटर (ग्रुप), शब्द चक्र न्यूज मोबाइल नंबर 9646398077

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production service video diyarbakır escort sonbahis trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort Mersin Escort Eskişehir escort bahiscasino bahiscasino giriş Eskişehir escort Kemer Escort Çeşme Escort Milas Escort