कृषि चक्रज्ञान चक्रभरत चक्रराजनीतिहिम चक्र

52 साल से हर सरकार से सिर्फ भरोसा ही मिला है पांगीवासियों को, अब सुक्खू सरकार से आस

पांगी कल्याण संघ शाखा चंबा ने नई सरकार को बधाई दी, कहा-जल्द हो चैहणी सुरंग का निर्माण

चंबा (राजेन्द्र ठाकुर). हिमाचल प्रदेश के चंबा में जिले के पांगी इलाके के लोगों ने बुधवार को एक बैठक के माध्यम से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश की नई सरकार को बधाई दी है। साथ ही इन्होंने उम्मीद जताई है कि चैहणी सुरंग का निर्माण जल्द से जल्द हो जाएगा। इसके अलावा भी पांगी घाटी के विकास के लिए ध्वनिमत से कई प्रस्ताव पारित किए गए।

गौरतलब है कि 1952 से लेकर 1966 तक पांगी एक अलग विधानसभा क्षेत्र था। वर्ष 1966 में बिना पांगी की जनता की राय लिए पांगी की चार पंचायतों को चुराह व अन्य को भरमौर के साथ मिला दिया गया। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण शेष विश्व से कट जाता है। घाटी के लोगों को आपातकालीन स्थिति में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब नई सरकार से इलाके को खासी उम्मीदें हैं। इन्हीं को लेकर कल्याण संघ शाखा चंबा ने संघ के अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर बुधवार को एक बैठक की।

बैठक में संघ के लगभग सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में पांगी घाटी के विकास के लिए ध्वनिमत से कई प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही नई सुक्खू सरकार को पांगी घाटी की समस्त जनता की ओर से बधाई दी गई। संघ के अध्यक्ष बड़ोत्रा ने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि पांगी जनजातीय चुनाव क्षेत्र को फिर से बहाल किया जाए। बड़ोत्रा ने कहा कि पांगी को जल्द से जल्द अलग विधानसभा बनाया जाए। तीसरे प्रस्ताव पर बोलते हुए बड़ोत्रा ने कहा कि सरकार पांगी घाटी को जल्द से जल्द हवाई सेवा के साथ जोड़े।

भगत बड़ोत्रा ने कहा कि चैहणी सुरंग के लिए पांगी के लोग 1970 से सरकारों से सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। पांगी घाटी के लोगों को चंबा से साच पास से ही जोड़ा गया है, लेकिन यह मार्ग साल में 7 माह बर्फ के कारण बंद रहता है। उन्हें पूर्ण विश्वास है की सुक्खू सरकार पांगी घाटी की जनता के दर्द को समझेगी और इस बार पांगी की जनता के साथ पूरा न्याय हो पाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production service video diyarbakır escort sonbahis trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort Tekirdağ escort Mersin Çağdaşkent escort bahiscasino bahiscasino giriş Mersin escort bayan Kemer Escort Çeşme Escort