Himachal PradeshPolitics

हिमाचल भाजपा की प्रधानी मिलने के बाद पहली बार चंबा पहुंचे डॉ. राजीव बिंदल; स्वागत में वर्कर्स ने बिछाए पलक

राजेन्द्र ठाकुर/चंबा

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल चंबा पहुंचे। बताते चलें कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉक्टर राजीव बिंदल का यह पहला दौरे है और उन्होंने अपने पहले दौर में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास भी किया। चंबा पहुंचने पर डॉक्टर बिंदल जी ब्लॉक पंचायत सदस्य,भाजपा जिला,मंडलों, मोर्चो की नव नियुक्त कार्यकारणी व कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनके आगमन पर उनका स्वागत किया। जैसे जैसे लोक सभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, वैसे वैसे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की धर पकड़ होना शुरू हो गई है।

बता दें कि आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का चंबा दौरा था, जिसको लेकर जिले भर से आए कारकर्ताओ में काफी जोश देखने को मिला। इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने अपने जिलेभर से आए हुए सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने की सलाह दी तो वहीं उन्होंने सत्ता सीन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को बने हुए करीब एक वर्ष का समय होने की है पर आज तक उन्होंने जो वायदे प्रदेश की जनता के साथ लिए थे किसी वायदे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा वक्त आ चुका है कि राज्य की महिलाओं से जो वायदे किए थे उनको पूरा तो नही किया है और अब सभी महिलाएं आपके झूठे वायदों की पोल खोलने शिमला पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनने पर पछता रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2024,के चुनाव में फिर से मोदी की सरकार बनानी है, इसलिए अभी से तैयारियां करनी होंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button