ज्ञान चक्रभरत चक्रहिम चक्र

गवर्नमैंट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोेगिता शुरू, पुरुषों की 1500 मीटर की दौड़ में पंकज तो महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में उषा अव्वल

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने किया पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ

  • 3 मार्च को बाकी गतिविधियों के बाद समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. विपन राठौर होंगे विशेष अतिथि

राजेन्द्र ठाकुर/चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा गवर्नमैंट कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित इस दो दिवसीय मुकाबले का शुभारंभ आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने किया। आज पहले दिन अतिथि स्वागत के बाद 5000 मीटर, 1500 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जम्प, शॉटपुट के मुकाबले हुए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

आज प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर पर सबसे पहले प्रिंसिपल डॉ. शिव दयाल ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी एवं प्रतियोगिता के संगठन सचिव प्रोफैसर सचिन मेहरा के साथ मिलकर चीफ गैस्ट, खेल अधिकारियों और विभिन्न विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापकों को बैज लगाए। स्वागत की औपचारिकता के बाद प्रिंसिपल ने मुख्य तिथि को शॉल, टोपी और चंब्याली थाल देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि लग्न से काम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। खेल के क्षेत्र में भी अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है। खेलों से चरित्र विकास, व्यक्तिगत विकास होता है, बशर्ते मैदान पर ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। हम सब जानते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ मन निवास करता है। इस शरीर का ख्याल रखें। उनकी औपचारिक घोषणा के बाद कॉलेज के छात्र संतोष कुमार ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन और खेल भावना की शपथ दिलवाई। इसके बाद प्रतिस्पर्धाएं शुरू करवाई गई।

ये रहे आज के समारोह में खास तौर पर उपस्थित

कॉलेज के प्रबंधन की तरफ से बताया कि आज के समारोह में प्रोफैसर राकेश राठौर, डॉ. विजय नाग, प्रोफैसर परविन्दर, प्रोफैसर सचिन मेहरा, डॉ. महिंदर सलारिया, डॉ. हेमन्त, डॉ. मनेश, डॉ. शैली महाजन, डॉ. पूनम, प्रो. सुमित, डॉ. जयश्री, प्रो. अविनाश, प्रो. पूर्णिमा, डॉ. चमन, डॉ. सन्तोष, डॉ. तेज सिंह, प्रोफेसर अनित, डॉ. सुनील शर्मा, प्रो. वीरेंद्र, प्रो. सुनैना कौशल, प्रो. शिवानी, हिमांगी, दीप्ति, रीना, नेहा, ज्योति, वेद ज्योति, बबिता, रीना, चन्दन, श्रीकांत, प्रियकांत, अभिषेक, अमित वैद, विवेक, मृणाल शर्मा, दिग्विजय और खेल अधिकारियों में विभिन्न विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक राजेश शर्मा, उमेश चोणा, कमल जीत, अनिल भारद्वाज, नीरज हांडा शामिल रहे। मंच संचालन डॉ. जयश्री और प्रोफेसर अविनाश ने किया। प्रतियोगिता की अन्य गतिविधियां 3 मार्च को होंगी। दोपहर 1 बजे समापन समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. विपन राठौर उपस्थित रहेंगे।

इस तरह रहे विभिन्न मुकाबलों के परिणाम

  • आज 1500 मीटर दौड़ में पुरुषों में पंकज शर्मा प्रथम, आशीष द्वितीय, मनोज कुमार तृतीय तो 800 की दौड़ में पंकज शर्मा प्रथम, ओमकार द्वितीय और अम्नोज कुमार तृतीय रहे।
  • महिला वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में उषा, संतोषी, मनीषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।
  • 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में निशांत, ओमकार और निशांत कुमार प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे तो महिला वर्ग में उषा, ममता, ज्योति प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
  • 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में निशांत, मोहित, आशीष कुमार प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे तो महिला वर्ग में नेहा, शिल्पा, मनीषा शर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।
  • शॉट पुट के पुरुष वर्ग में हिमांशु ने बाजी मारी। आशीष ने दूसरा तो सुरेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मोनिका अव्वल आई। निशिता दूसरे नंबर पर तो अंजली तीसरे नंबर पर रही।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş