IndiaLatest NewsUttar Pradesh

इन देवी को Christmas वाले दिन से कहीं नहीं मिल रहा Momo, ढूंढने में मदद करके आप भी पा सकते हैं 10 हजार का इनाम

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक महिला क्रिसमस की सुबह से मोमो को ढूंढ रही हैं। नहीं मिलने पर परेशान तो बहुत हैं, पर कर भी क्या सकती हैं? आखिर उन्होंने मोमो को हासिल करने के लिए इनाम की भी घोषणा कर दी है। इनाम भी कोई छोटा-मोटा नहीं, पूरे 10 हजार रुपए का। अब आप सोच रहे होंगे कि मोमो को हासिल करने के लिए इतने बड़े इनाम की घोषणा करने की क्या जरूरत थी तो इसके लिए आपको यह खबर पूरी पढ़नी पड़ेगी।

दरअसल, पोपों नाम का एक एनजीओ चला रही सिविल लाइंस के नवाब युसुफ रोड की रहने वाली सुयुक्ति सेठ ढाई साल से मोमो को बहुत संभालकर रखे हुए थी। 25 दिसंबर को अचानक मोमो कहीं खो गया। पहले अपने स्तर पर उसे ढूंढने की जुगत लगाई, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर दूसरा तरीका अपनाया। उसे खोजने के लिए सिविल लाइंस में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। खोजने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है।

सुयुक्ति सेठ बताती हैं कि करीब ढाई साल पहले उनके दफ्तर के नीचे एक डॉगी ने 6 पिल्लों को जन्म दिया था। उनमें से सबसे कमजोर एक पिल्ले को यह सोचकर घर ले आई कि अगर यह सड़क पर रहेगा तो मर जाएगा। हुआ भी वैसा ही, जैसी आशंका थी। वह बीमार हो गया और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा। कमजोरी के कारण उसकी वेन भी नहीं मिल रही थी। पेट में नली लगाकर उसे लिक्विड डाइट दी जाने लगी। ढाई महीने के मैडिकेशन और केयर के बाद वह ठीक हो गया। सुयुक्ति उसे अपने साथ ही सुलाती थी। अब सुयुक्ति और एनजीओ के 8 सदस्य 25 दिसंबर से रोज मोमो को खोजने निकलते हैं। रात में शोर कम हो जाने के बाद उम्मीद है कि मोमो-मोमो की आवाज लगाएंगे तो वह सुनकर जरूर भोंकेगा। पास आ जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button