Delhi NCRHaryanaIndiaLatest News

फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी पर ही महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने कहा-भाभी के साथ अवैध संबंध रखने के लिए पति ने मारा; FIR दर्ज

पलवल/रेवाड़ी. हरियाणा के पलवल में बीते दिन एक महिला की शादी की पहली सालगिरह वाले दिन ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके वालों की मानें तो अपनी भाभी के साथ गलत तालुकात के चलते उसके पति ने मां और भाभी के साथ मिलकर उसका कत्ल किया है। मृतक महिला के पिता ने दहेज के लिए परेशान करते रहने का आरोप लगाते हुए शक जताया है कि अब इसी के चलते उसे मार डाला। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति, जेठानी और सास के खिलाफ दहेज का केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। लाश को भी पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

घटना 21 अप्रैल शुक्रवार रात को पलवल शहर के रामनगर टुकड़िया में घटी बताई जा रही है। पुलिस को दिए बयान में रेवाड़ी जिले के गांव मालपुरा निवासी भरत सिंह ने कहा है कि उसने अपनी बेटी मोनिका की शादी 21 अप्रैल 2022 को पलवल के रामनगर दुकड़िया मोहल्ला निवासी निशांत के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही बाइक, एलईडी टीवी और रुपयों की मांग को लेकर ससुराल वाले मोनिका को परेशान करने लग गए। इतना ही नहीं, मोनिका के पति निशांत के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। वह अपनी मां विमला और भाभी भारती के साथ मिलकर अक्सर उसके (मोनिका) साथ मारपीट करता था।

शिकायकर्ता ने आगे बताया कि 21 अप्रैल को मोनिका की शादी की पहली सालगिरह थी, जिसको लेकर वह काफी उत्सुक थी। दिन पता नहीं कैसा बीता, लेकिन रात करीब 1 बजे मोनिका की उसके पति, सास और जेठानी ने हत्या कर दी। करीब ढाई बजे फोन करके उसके ससुराल वालों ने उसके फांसी लगा लेने के बारे में सूचना दी। इसके बाद सुबह जब तक शिकायकर्ता और अन्य मायके वाले पलवल पहुंचे, मोनिका के शव को चारपाई पर लिटा रखा था।

थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार शिकायतकर्ता भरत सिंह की मानें तो उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी किसी रस्सी वगैरह से गला घोंटकर हत्या की गई है। इस शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने दहेज हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button