IndiaLatest NewsRajasthanViralWorld

विवाद में आई Guinness Book में दर्ज सामूहिक शादी, 2222 में से एक दुल्हन ने फेरों के तुरंत बाद किया ये काम…

बारां. हाल ही में राजस्थान के बारां में हुआ सामूहिक विवाह समारोह खासा चर्चा में है। एक तो यह विवाह उत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस (Guinness Book Of Wolrd Records) में दर्ज हुआ है और दूसरा गिनीज बुक में दर्ज इस उत्सव में एक दुल्हन विदाई के तुरंत बाद गुटखा खाती दिखाई दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोग खूब चुटकियां ले रहे हैं।

बता दें कि बारां जिले में मंत्री प्रमोद जैन भाया और जैन गौसेवा संघ की ओर से 26 मई को 2222 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह करवाया गया था। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में शादियां कराए जाने के चलते यह विवाहोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, क्षेत्र के विधायक और खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया था। अब इस विवाहोत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब इस वायरल वीडियो की शब्द चक्र न्यूज ने पड़ताल की तो यह बारां के इस खास आयोजन का निकला। वायरल वीडियो में विदाई की बेला पर एक दुल्हन गुटखे का पाउच फाड़कर स्टाइल से खाते दिखाई दे रही है।

पता चला है कि एक दूल्हा शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था। दूल्हा किसी को कॉल कर रहा था। इसी बीच दुल्हन ने हाथ में गुटखे का पाउच निकाला उसमें जर्दा मिलाकर मिक्स किया। अपने पति के सामने ही फट से खा लिया। इस सीन को दूल्हा और दुल्हन के आगे खड़ी कार के अंदर बैठे किसी दूसरे दूल्हे और उसके दोस्तों ने पीछे के ग्लास से मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। फिर दुल्हन के गुटखा खाते हुए सीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और इसे देखकर लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button