Big BreakingIndiaहिंदी खबरें

यार से मिलने पहुंची युवती, भाई ने एक ही झटके में काट दिया सिर; एक को पहले ही फंसा चुकी रेप केस में

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक लड़की का उसके भाई ने ही कत्ल कर दिया। वारदात की वजह प्रेम प्रसंग है। इसे उस वक्त अंजाम दिया गया है, जब दुष्कर्म के एक मामले की कथित पीड़ित लड़की अपने यार से मिलने पहुंची थी। उसी वक्त पीछे से उसका भाई भी पहुंच गया। बहन को यार के संग देख भाई का खून खौल उठा और फिर उसने एक ही झटके में सिर धड़ से अलग कर दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद वह कटे हुए सिर को लेकर सरैंडर करने के लिए थाने की ओर चल पड़ा। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव के मोहम्मद रियाज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद रियाज की बहन आसिफा अपने यार से मिलने गई थी। ऐन वक्त पर मोहम्मद रियाज पहुंच गया। दोनों को साथ देखकर उसका (रियाज का) खून खौल उठा और उसने सिर धड़ से अलग करके अपनी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद कटा हुआ सिर हाथ में लेकर मोहम्मद रियाज जब फतेहपुर कोतवाली जा रहा था तो रास्ते में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जिसने भी मोहम्मद रियाज को कटा हुआ सिर ले जाते देखा, वही भय से कांप उठा। रास्ते में खून टपकता जा रहा था। बहुत से लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस का कहना है कि मो. रियाज ने अपनी बहन के चाल-चलन से परेशान होकर उसकी हत्या की है। वह पहले से नाराज था। दरअसल, आसिफा कथित रूप से 29 मई को दुष्कर्म का शिकार हुई थी। इस मामले का आरोपी चांद बाबू इस वक्त जिला कारागार में बंद है। बहरहाल, पुलिस ने कत्ल के आरोपी मोहम्मद रियाज को कटे हुए सिर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button