धर्म-संस्कृतिहिमाचल

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निकाली गई झांकियों ने मोहा मन, 20 फीट की ऊंचाई पर बंधी थी दही हांडी

चम्बा (राजेन्द्र ठाकुर).  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस सुअवसर पर आज चंबा के ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की झांकी निकाली गई। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के चरणों में शीश नवाया और इस पवित्र झांकी में अपनी हाजिरी भी दर्ज करवाई। इस सुभवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल ठाकुर के अलावा और भी कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर,और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल ठाकुर ने अपने जिला चंबा के लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी और कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी आज समूचे देश प्रदेश में बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने आज के इस पावन मौके पर अपने जिले के समस्त लोगों को बधाई दी है तथा आगे सब कुछ मंगल ही मंगल हो यह भी उन्होंने भगवान से कामना की।

आपको बता दें कि आज की यह पावन रैली चंबा के ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर चंबा के मुख्य बाज़ार से होती हुई फिर से जुलाकडी राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। इस बीच चंबा के मुख्य चौक पर 20 फीट ऊंची माखन हंडकी को भी भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप से तुड़वाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Buy Wordpress Hosting