ग्रेटर कोटा प्रैस क्लब का गठन; सुनील माथुर अध्यक्ष बने, अनिल भारद्वाज महासचिव

कोटा (राजस्थान). राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को ग्रेटर कोटा प्रैस क्लब का गठन हुआ। रोटरी बिनारी के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में संरक्षक मंडल और कार्यकारिणी की जिम्मेदार सर्वसम्मति से तय की गई। पत्रकार साथियों के हकों की रक्षा के लिए गठित इस संगठन में वरिष्ठ पत्रकार सुनील माथुर को अध्यक्ष और अनिल भारद्वाज को महासचिव के रूप में जिम्मेदारी मिली है। कार्यकारिणी के अन्य पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, संयुक्त सचिव चन्द्रप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद गौतम, कार्यकारिणी सदस्य संजय वर्मा, धीरज गुप्ता तेज, शाकिर अली, दिनेश कश्यप व रुबीना काजी को मनोनीत किया गया है। कार्यालय सचिव हंसपाल यादव को चुना गया। इसी तरह संरक्षक मंडल में प्रद्युम्न शर्मा, श्याम रोहिडा, के एल जैन, पवन आहुजा, धीरज गुप्ता, सुबोध जैन, कय्यूम अली शामिल है। पत्रकार मनीष गौतम, लेखराज, हिमांशु मित्तल, भंवर सिंह चारण विशेष आमंत्रित ससय होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न शर्मा ने कहा कि वर्तमान पस्थितियों में नए प्रैस क्लब की आवश्यकता महसूस की गई, जो सभी वर्किंग जर्नलिस्ट की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहे। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील माथुर ने कहा कि ग्रेटर कोटा प्रैस क्लब को जल्द ही पुलिस कंट्रोल रूम के पास भूखंड आवंटित होगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही इस जगह पर क्लब का निर्माण शुरू होगा।
इस अवसर पर क्लब के महासचिव अनिल भारद्वाज ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का अधिस्वीकरण हो। उनकी समस्याओं का समाधान हो। सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिले। ऐसा प्रयास करेंगे। जल्द ही विभिन्न सेमीनार व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कहा गया कि शीघ्र ही अभियान चला कर कोटा शहर के पत्रकारों को सदस्य बनाया जाएगा। संचालन धीरज गुप्ता ने किया। आभार हेमंत शर्मा ने प्रकट किया। कार्यक्रम में विभिन्न पत्रकारों ने कार्यकारिणी का स्वागत किया।