ताजा खबरेंराजनीतिराज्यहिमाचल

चंबा कॉन्ग्रेस कमेटी ने किया राष्ट्रविकास मेें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद, पुण्यस्मृति में लगाया पौधा

चम्बा (राजेन्द्र ठाकुर). कॉन्ग्रेस पार्टी की चम्बा इकाई ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित परिधि गृह में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान जिला कॉन्ग्रेस कमेटी, ब्लॉक कॉन्ग्रेस कमेटी सहित विभिन्न फ्रंटियर संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की। इस दौरान राजीव जी की समृति में परिधि प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।

आज आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सबसे पहले ब्लॉक कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ अल्पसंख्यक कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष लियाक़त खान, जिला महासचिव नरेश राणा, सेवादल पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, चुराह कांग्रेस के सह प्रभारी डाक्टर दिनेश शर्मा, अनुसूचित कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू कुमारी, ब्लॉक महासचिव दीपक कुमार, सेवादल अध्यक्ष महासू राम, महासचिव मनोज दिओड़, केवल कुमार, अमरीश सूरी, इंटक अध्यक्ष डीआर निर्मोही, नेक राज, उपाध्यक्ष जीवन सलारिया, शिवकरण सिंह, अशोक माण्डला, शशि मैहरा परमिंदर मैहरा,मुहम्मद खान, ब्लॉक सचिव मनोज मुकेश शर्मा, रमेश शर्मा जितेंद्र मैहरा, विजय मैहरा राकेश कुमार मनीषा कुमारी, महासचिव निशा कुमारी, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान समस्त कॉन्ग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों राजीव गांधी द्वारा देश के विकास के लिए किए गए योगदान की सराहना की। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कॉन्ग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री होने का गौरव सिर्फ राजीव गांधी को ही प्राप्त था। अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने देश को संचार क्रांति, नव शिक्षा नीति, युवायों को वोट का अधिकार, अंतरिक्ष कार्यक्रम जैसे कई काम किए, जिसकी आधारशिला पर ही आज देश का विकास संभव हो सका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Buy Wordpress Hosting