KnowledgeLatest NewsScience And TechnologyWorld

4 बच्चों की मां ने करवाई थी नलबंदी, 11 साल दर्द झेलने के बाद पता चला-डॉक्टर्स ने क्या छोड़ दिया पेट में

न्यूयॉर्क. डॉक्टर होना कोई आसान काम नहीं है। पेशा बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होता है। एक ओर जहां कीमती जान बचाने के लिए डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है, वहीं कई बार इनके हाथ से हुई छोटी सी गलती जिंदगी पर भारी भी पड़ जाती है। हाल ही में अमेरिका से ऐसी ही एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने चार बच्चे पैदा करने के बाद नलबंदी (Fallopian Tube Tying) करवाई थी, मगर इसके बाद वह 11 साल तक दर्द से तड़पती रही। अब जाकर पता चला है कि 11 साल पहले जिस डॉक्टर ने नलबंदी (Fallopian Tube Tying) की थी, उसने सूई-धागा महिला के पेट में ही छोड़ दिया। इसकी वजह से महिला को नौकरी तक छोड़नी पड़ गई।

मामला कोलंबिया के ग्रामीण इलाके का है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 39 साल की महिला मारिया एडर्लिंडा फोरेरो (Maria Aderlinda Forero) ने साल 2012 में चौथे बच्चे को जन्म दिया और उसके ठीक बाद नलबंदी (Fallopian Tube Tying) कराने का फैसला किया। उस सर्जरी के दौरान डॉक्टरों से बड़ी गलती हो गई। उन्होंने मारिया एडर्लिंडा फोरेरो के शरीर में ही सूई-धागा छोड़ दिया, जिसकी वजह से 2-3 दिन बाद ही उन्हें काफी दर्द महसूस हुआ तो उन्हें लगा कि शायद वो बच्चे के जन्म के बाद होने वाला दर्द है, इसलिए उन्होंने उसे अनदेखा कर दिया।

बाद में मर्ज बढ़ता ही चला गया। ग्रामीण इालके में रहने के कारण उन्हें डॉक्टर के पास जाने में 2 घंटे तक लग जाते थे। वह पति के साथ बाइक से आना-जाना करती थी, काफी खर्च होने की वजह से वह कभी डॉक्टर के पास जाती तो कभी नहीं जाती थी। किसी डॉक्टर ने मारिया एडर्लिंडा फोरेरो को पेन किलर दिया तो किसी ने कुछ और, मगर दर्द का हल कोई नहीं दे सका। दर्द की वजह से मारिया एडर्लिंडा फोरेरो को कई बार नौकरी छोड़नी पड़ी। हाल ही में पता चला है कि उसके पेट में सूई और धागा दोनों चीज रह जाने की वजह से ही दर्द था। अब जब उसे पता चला कि पिछले करीब 11 साल से दर्द किस वजह से था तो उसके होश उड़ गए।

Show More

Related Articles

Back to top button