ताजा खबरेंराजनीतिराज्यहरियाणा

AAP के सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने गुरुग्राम के गुड अर्थ सिटी सैंटर मॉल में चलाया मैगा सदस्यता अभियान

  • गुरुग्राम नगर निगम चुनाव प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया निगम चुनाव में जीत दर्ज करने का दावा

गुरुग्राम. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुरुग्राम नगर निगम चुनाव प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता शनिवार को गुरुग्राम के सैक्टर-50 स्थित गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल पहुंचे। वहां उन्होंने जनता के साथ सीधा संवाद कर मैगा सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी की साफ और स्वच्छ राजनीति की नीतियों को बताने का काम किया। उन्होंने पार्टी की नीतियां बताकर कई नए सदस्य आम आदमी पार्टी से जोड़े।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को अपनाने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। 11 मार्च को शुरू हुए अभियान में अभी तक पार्टी से साढ़े तीन लाख से ज्यादा सदस्य जुड़ चुके हैं। 10 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की नीतियों का समर्थन करते हुए गुरुग्राम में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार निगम चुनावों में गुरुग्राम की जनता आम आदमी पार्टी को वोट देकर जीत दर्ज करवाएगी।

निगम चुनाव इंचार्ज डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर रख दिया है। आम आदमी पार्टी निगम चुनावों में जीत दर्ज करने का काम करेगी और निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेगी। वहीं 2024 विधानसभा चुनावों में भी आम आदमी पार्टी जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी। इस मौके पर वीरू सरपंच, मुकेश डागर कोच, डॉ. सारिका वर्मा, पवन यादव, मंजीत जैलदार, मीनू सिंह, अनुराग शर्मा, राजीव पार्षद, हरि सिंह, सर्वजीत सिंह और प्रताप सिंह कदम और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Buy Wordpress Hosting