यमुनानगर के AAP नेता ललित त्यागी ने रादौर हलके के गांव ईसरपुर के लोगों को कराई पार्टी Join

यमुनानगर. हरियाणा में संगठन को मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी (APP) आए दिन नए लोगों को जोड़ रही है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी के नेता ललित त्यागी की अध्यक्षता में रादौर विधानसभा हलके के गांव ईसरपुर के लोगों ने पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताया है। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी नेता ललित त्यागी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है।
आम आदमी पार्टी नेता ललित त्यागी ने बताया कि इन दिनों संगठन महासचिव संदीप पाठक की अगुवाई में हरियाणा में पार्टी का मैगा सदस्यता अभियान चल रहा है। इसके तहत हमारी टीमें अलग-अलग गांवों में जाकर सदस्यता अभियान चला रही हैं। ग्रामीणों का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का उत्साह देखने लायक है। आज भी गांव के लगभग सौ लोगों ने पार्टी ज्वॉइन की है। त्यागी ने कहा कि न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिलाएं भी आम आदमी पार्टी की विचारधारा में विश्वास जता रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रभावित इन महिला-पुरुषों का कहना है कि अरविंद जो कहते हैं-करते हैं। वह हर हाल में आम जनता का खयाल रखते हैं।
पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम में ललित त्यागी के अलावा मोहित त्यागी, विजय धीमान, अवनीश त्यागी और दीपक यादव ने भी ग्रामीणों से दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का हाथ मजबूत करने की अपील की। उधर, आज के आयोजनकर्ता ईसरपुर गांव के सोनू सैनी ने कहा कि पुरानी सरकारों ने ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। इसी के चलते बदलाव की उम्मीद के साथ आज गांव से कर्म सैनी, प्रविण सैनी मोनिका, मनीषा, किरण देवी, दर्शनी, काला देवी, महिपाल, मोहित कुमार, शशिपाल सैनी आदि समेत 100 के करीब ग्रामीणों ने पार्टी ज्वाइन की है।