Himachal PradeshIndiaLatest NewsPolitics

चंबा जिला मुख्यालय पर BJP ने निकाली आक्रोश रैली, विपिन परमार बोले-कॉन्ग्रेस सरकार का आधार सिर्फ धोखा

  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-न तो अभी तक 300 यूनिट मुफ्त मिल पाई और न महिलाओं को 1500 मिलने समेत और गारंटी पूरी हुई

  • अभी थोड़े ही दिन पहले कुल्लू के मणिकर्ण में हुई घटना के बारे में भी जिक्र करते हुए किया कानून व्यवस्था बिगड़ जाने की तरफ इशारा

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने आक्रोश रैली का आयोजन किया। प्रदेश की कॉन्ग्रेस सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर एकजुट हुए जिले भाजपाइयों की इस रैली का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने किया। यह रैली परिधि गृह चंबा से शुरू होकर चंबा बाजार के मुख्य चौक पर आकर विश्रामित हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कॉन्ग्रेस सरकार का आधार केवल छल, कपट और धोखा है। सुक्खू सरकार पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद करके प्रदेश की भोली-भाली जनता के साथ अन्याय कर रही है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि सुक्खू पहली बार मुख्यमंत्री बने है, इसलिए उन्हें बिलकुल भी अनुभव नहीं है। संगठन और सरकार चलाने में काफी अंतर होता है। यदि सुक्खू को सरकार का अनुभव होता तो उन्हें पता होता की बजट का प्रावधान होने के बाद ही किसी संस्थान को खोला जाता है। प्रदेश की जनता को सुक्खू सरकार गुमराह करना छोड़ दे और बंद किए गए संस्थानों को सरकार तुरंत प्रभाव से दोबारा शुरू करे अन्यथा भाजपा सड़कों पर उतर कर पूरे जोश के साथ सरकार के इस फैसले का विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने जनता को टैक्स के बोझ के नीचे दबाने की पूरी तयारी कर ली है। अगर प्रदेश के इतिहास में किसी सरकार का ग्राफ गिरा है तो वह मौजूदा सुक्खू सरकार का है। प्रदेश की जनता को गारंटी के नाम पर सिर्फ ठगा गया है। न तो अभी तक 300 यूनिट मुफ्त मिल पाई है, न ही महिलाओं को अभी तक 1500 की राशि मिल पाई है और न ही कोई अन्य गारंटी पूरी हो पाई है।

हाल ही में कुल्लू के मणिकर्ण में हुई घटना के बारे में भी जिक्र करते हुए विपिन ने कहा कि यह घटना यह दर्शाती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार चरमरा गई है। विपिन ने कहा कि चंबा से जनता ने 3 विधायकों को विधानसभा में चुनकर भेजा है। चंबा की जनता के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा की सुक्खू सिर्फ फोटो खिंचवाने पर ही अच्छे व्यवहार का प्रदर्शन करते हैं, लेकिन उन्हें अपने काम में भी अच्छे व्यवहार का प्रदर्शन करना चाहिए।

Show More

Related Articles

Back to top button